{"_id":"5cd323d2bdec22076f5106c4","slug":"201557341138-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करनाल। लोकसभा चुनावों के दौरान आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए करनाल पुलिस की क्राइम यूनिट सीआईए-01 टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक आरोपी को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से करीब 12.700 किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई है। बाद में आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस टीम द्वारा थाना कुंजपुरा क्षेत्र के गांव बड़ा गांव के पास नाकाबंदी की गई और वहां से आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग करने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति अपने कंधे पर एक कट्टा लेकर चला आ रहा था और नाकाबंदी के नजदीक पहुंचकर, वहां से वापस मुड़ गया। इससे एएसआई महेंद्र सिंह को उस पर शक हुआ, शक के आधार पर उसे आवाज लगाई तो उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा व और भी तेज कदमों से आगे बढ़ने लगा। इससे महेंद्र सिंह ने एक साथी को उसे रुकवाने का इशारा किया, लेकिन जैसे ही वह पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचा तो उस व्यक्ति ने कंधे पर उठाया कट्टा फेंक दिया व वहां से भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उससे 12.700 किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी प्रदीप वासी धातौली जिला बलिया थाना संतवार यूपी के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया। सीआईए के इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि पुलिस पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि नशे की यह खेप वह मुज्जफरनगर यूपी से लेकर आया था, जो वह इस खेप को होटलों के बाहर रुकने वाले ट्रक चालकों को सप्लाई करने के लिए आया था। आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।