{"_id":"5c9fc53bbdec2214173a2e6b","slug":"201553974587-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए :गैर मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा पास विद्यार्थियों के आवेदन होंगे रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134ए :गैर मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा पास विद्यार्थियों के आवेदन होंगे रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। नियम 134ए के तहत आवेदन करने वाले जिन विद्यार्थियों ने गैर मान्यता प्राप्त स्कूल से पिछली कक्षा पास की है। उस विद्यार्थी का आवेदन रद्द किया जाएगा। इसी के साथ ही विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर भी है। जो विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करेगा उसे स्कूल में दाखिला लेने के पांच की जगह 15 प्राइवेट स्कूलों के ऑप्शन मिलेंगे। शनिवार को भी अभिभावक अपने बच्चों के साथ बीईओ कार्यालय में पहुंच और आवेदन जमा कराए। शनिवार तक ऑफलाइन 871 आवेदन आए हैं। वहीं दूसरी और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। विभाग की वेबसाइट कई बार हैंग हो जाती है, जिससे दोबारा से आवेदन प्रक्रिया शुरू करनी पड़ रही है। 4 अप्रैल तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
चंडीगढ़ से ऑनलाइन होगा स्कूलों का अलॉटमेंट
नियम 134ए के तहत असेस्मेंट टेस्ट पास विद्यार्थियों को अब स्कूल का अलॉटमेंट बीईओ कार्यालय से नहीं होगा। चंडीगढ़ से ही विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट कर दिए जाएंगे और विभाग की वेबसाइट पर ही लिस्ट अपलोड कर दी जाएगी। यह निर्णय विभाग ने इस लिए लिया है, क्योंकि पहले यह अलॉटमेंट बीईओ कार्यालय में होता था और अभिभावक अधिकारियों पर आरोप लगाते थे कि उन्होंने अपने चहेतों को मनपसंद स्कूल अलॉट कर दिया है।
जिले में चल रहे हैं 77 गैर मान्यता स्कूल
करनाल जिले में 77 गैर मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल चल रहे हैं, इन प्राइवेट स्कूलों की लिस्ट शिक्षा विभाग ने अपनी वेब साइट पर भी उजागर की थी, ताकि अभिभावक इन गैर मान्यता प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चों को दाखिला न कराएं लेकिन अभी भी इन स्कूलों में अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला करा रहे हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन फार्म भरने पर मिलेंगे 15 स्कूलों के ऑप्शन
जो विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, उन्हें 15 स्कूलों के ऑप्शन मिल रहे हैं। वहीं, दूसरी और जो विद्यार्थी ऑफ लाइन आवेदन कर रहे हैं उन्हें सिर्फ 5 ही स्कूलों के ऑप्शन मिल रहे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने ऑफलाइन फार्म अपडेट नहीं किया है।
जिन विद्यार्थियों ने पिछली कक्षा गैर मान्यता प्राप्त स्कूल से पास की है उस विद्यार्थी का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इस बार स्कूलों का अलॉटमेंट भी चंडीगढ़ से ऑनलाइन होगा। आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और 4 अप्रैल तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।-चंद्रेशविज, बीईओ करनाल।