फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नगरपालिका तरावड़ी वार्ड नंबर 6 के लोगों ने बिजली निगम के जेई की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

नगरपालिका तरावड़ी वार्ड नंबर 6 के लोगों ने बिजली निगम के जेई की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Tue, 05 Mar 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका तरावड़ी वार्ड नंबर 6 के लोगों ने बिजली निगम के जेई की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

विज्ञापन
तरावड़ी। शहर तरावड़ी वार्ड नं.6 की पार्षद पूजा रानी सहित वार्ड के कई लोगों ने वार्ड में बिजली निगम की कार्य प्रणाली पर आरोप लगाते हुए रोष जताया। पार्षद पूजा रानी ने बताया कि उनके वार्ड में बिजली विभाग द्वारा विकास कार्यों को लेकर लंबे समय से अनदेखी की जा रही है।

पार्षद ने बिजली विभाग के जेई पर आरोप लगाया है कि उनके वार्ड की जानबूझ कर अनदेखी की जा रही है, जोकि गंभीर विषय है। उन्होंने बताया कि बिजली के पोलों की व्यवस्था दुरुस्त करवाने बारे लंबे समय से मांग उठाई जा रही है व सरकारी योजनाओं के तहत जो भी बिजली बिल माफ किए जा रहे हैं, उनकी जानकारी वार्ड वासियों को नहीं दी जा रही है। मोनिका ने बताया कि वार्ड में पिछले समय से बिजली विभाग की लापरवाही के कारण पशुओं के साथ-साथ लोगों को भी करंट लग चुका है। उन्होंने बताया कि गत दिनों से बरसात के दौरान समस्या गंभीर होती जा रही है। वार्ड की महिला राज ने बताया कि उनकी मांग है कि वार्ड में जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान किया जाए। लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम पत्र लिख कर विकास कार्यों की उच्च स्तर पर व विजिलेंस जांच की भी मांग उठाई है व जेई पारुल द्वारा विकास कार्यों की अनदेखी के कारण तबादले की मांग की गई है। इस मौके पर पार्षद पूजा रानी सहित कई लोग मौजूद रहे। उधर, जेई पारूल ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा सब आरोप झूठे हैं। वे सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed