फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   वार्डबंदी को हाईकोर्ट में किया चैलेंज, बदल सकते हैं समीकरण

वार्डबंदी को हाईकोर्ट में किया चैलेंज, बदल सकते हैं समीकरण

Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
वार्डबंदी को हाईकोर्ट में किया चैलेंज, बदल सकते हैं समीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पहले दिन से ही विवादों में रही नगर निगम की वार्डबंदी सिरे चढ़ती नजर नहीं आ रही है। गांव कैलाश निवासी एडवोकेट प्रवीण कुमार ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका डाल कर इसको चैलेंज किया है। साथ ही सवाल किया कि वार्ड एक में इंदिरा कालोनी क्यों जोड़ी गई। यह कॉलोनी वार्ड का हिस्सा ही नहीं है। याचिकाकर्ता का तर्क है कि ऐसा होने से बीसी से यह वार्ड एससी श्रेणी में आ गया। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि प्रशासन याचिकाकर्ता को संतुष्ट करे। यदि ऐसा नहीं होता तो वह दोबारा अपील कर सकता है। ऐसे में अगर प्रशासन वार्डबंदी में कुछ दखल देता है तो कई वार्डों में उधल पुथल मच सकती है। एडवोकेट प्रवीन कुमार ने बताया कि वार्ड एक में गलत तरी से इंदिरा कॉलोनी को जोड़ दिया गया है, इससे उनका वार्ड बीसी से एससी के लिए आरक्षित हो गया है। एडवोकेट का कहना है कि अगर प्रशासन ने उनकी सुनवाई नहीं की तो वे दोबारा से अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed