{"_id":"593ed8e71126f4d9498b45d1","slug":"201497290983-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा के दौरान ट्रेन में परेशानी, तो यात्री मित्र करेंगे सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा के दौरान ट्रेन में परेशानी, तो यात्री मित्र करेंगे सहायता
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा के दौरान ट्रेन में परेशानी, तो यात्री मित्र करेंगे सहायता
- रेलवे ने क्लीन माय कोच योजना के तहत यात्री की मदद के लिए शुरू की यह योजना
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। ट्रेन में यात्रा के दौरान अगर यात्री को किसी तरह की कोई समस्या आती है तो उसके समाधान के लिए अब उन्हें हर स्टेशन पर यात्री मित्र मिलेंगे। यात्री को बस अपनी समस्या के साथ पीएनआर नंबर एसएमएस करना होगा और स्टेशन पर ट्रेन रूकते ही यात्री मित्र आपके पास पहुंच जाएगा। रेलवे ने यह योजना क्लीन माय कोच सेवा के तहत शुरू किया है। इसमें यात्रियों के लिए सफाई के अलावा 6 और सेवाएं जोड़ी गई हैं। जिसमें यात्री सफाई, लिनेन (बिस्तर), पानी, संक्रमण, लाइट, एसी कोच से जुड़ी छोटी-मोटी टूट-फूट का भी समाधान किया जाएगा। उत्तर रेलवे ने इस व्यवस्था को सभी ट्रेनों में शुरू कर दिया है। रेलवे ने यह सेवा यात्रियों की छोटी-छोटी समस्याओं के निस्तारण के लिए शुरू किया है। यात्रियों को समस्या निपटारन के लिए मैसेज 9200003232 या फिर टोल फ्री नंबर 58888 पर समस्या और पीएनआर नंबर के साथ भेजना होगा। अगर यात्री को बेडशीट या कंबल से जुड़ी समस्या है तो उसे मैसेज में क्लीन लिखकर स्पेस पीएनआर नंबर स्पेस देकर लिनेन के लिए जारी शॉर्ट-की क्च टाइप करना होगा। इसी तरह साफ-सफाई के लिए ष्ट टाइप करें। पानी से जुड़ी समस्या के लिए ङ्ख और किसी भी तरह की संक्रमण की समस्या के लिए क्क टाइप करना होगा। वहीं लाइट और एसी से जुड़ी समस्या के लिए श्व टाइप करपा होगा। कोच से जुड़ी अन्य किसी टूट-फूट के लिए क्त्रस् शॉर्ट-की का उपयोग करना होगा।
सुबह 6 से 10 बजे तक कर सकते हैं शिकायत
यात्री इस लेल्पलाइन नंबर पर समस्याओं के निस्तारण के लिए सुबह 6 से रात 10 बजे तक एसएमएस कर सकते हैं। उत्तर रेलवे मंडल के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि यात्री समस्याओं के बारे में सुबह 6 से रात 10 बजे तक इन नंबरों पर मैसेज कर सकेंगे। यात्री मित्र उनके पास तुरंत पहुंचेंगे। इसके लिए एक टीम बनाई गई है, जो इस योजना की निगरानी कर रही है। यह योजना यात्रियों के सहयोग के लिए रेलवे ने शुरू किया है, इसलिए उनकी समस्या का निवारण करना ही हमारी प्राथमिकता है।