फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जिले के 12 कॉलेजों में ग्रेजुएशन की 8040 सीट, दाखिले की कतार में 14574 विद्यार्थी

जिले के 12 कॉलेजों में ग्रेजुएशन की 8040 सीट, दाखिले की कतार में 14574 विद्यार्थी

Sun, 19 May 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिले के 12 कॉलेजों में ग्रेजुएशन की 8040 सीट, दाखिले की कतार में 14574 विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। स्कूल में परचम लहराने के बाद अब होनहार कॉलेज की ओर कदम बढ़ाएंगे। हर विद्यार्थी को अच्छे कॉलेज में एडमिशन की चाहत है। लेकिन इस बार यह चाहत सभी के लिए पूरी होना आसान नहीं लग रही है।
हरियाणा बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कुल 14574 विद्यार्थी पास हुए हैं। लेकिन जिले के 12 कॉलेजों में स्नातक कोर्सों की महज 8040 सीट हैं। यानी कि अब एक सीट पर एडमिशन की दौड़ में दो विद्यार्थी हैं। इनमें भी अब वहीं बाजी मार सकेगा। जो 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अव्वल रहा हो। यहां भी हरियाणा बोर्ड की तुलना में सीबीएसई से पास हुए विद्यार्थियों के आगे रहने की उम्मीद है। जिले का बोर्ड रिजल्ट 78.86 प्रतिशत रहा, जबकि सीबीएसई का रिजल्ट 94 प्रतिशत तक रहा। यहां व्यक्तिगत अंकों में भी सीबीएसई के विद्यार्थी ही आगे हैं। ऐसे में कुछ अंक का फर्क भी मनचाहे कॉलेज में एडमिशन की इच्छा में बाधा बन सकता है।
विज्ञापन


सरकारी कॉलेज में एडमिशन की इच्छा पूरी होना मुश्किल
जिले में कुल आठ सरकारी कॉलेज हैं, इनमें तीन कॉलेज नए हैं। जो पिछले सत्र में शुरू हुए। इन सभी कॉलेज में स्नातक की कुल 4590 सीट ही हैं। इनमें चार गर्ल्स कॉलेज होने से 1600 सीटें तो लड़कियों की ही हैं। ज्यादातर बच्चों की सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेने की इच्छा रहती है। लेकिन कुल 14574 बच्चों में सरकारी कॉलेज में एडमिशन का मुकाबला प्रति सीट तीन बच्चे का होने से और मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में सरकारी कॉलेज में एडमिशन की इच्छा भी अच्छा स्कोर करने वालों की ही पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटों से सात गुना तक ज्यादा होते हैं आवेदन
सरकारी कॉलेजों में स्नातक की सबसे ज्यादा 1650 सीट सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में है। यहां एडमिशन लेने के लिए आवेदन भी सबसे ज्यादा आते हैं। गत वर्ष भी यहां छह से सात गुणा ज्यादा आवेदन फार्म आए थे। इसी तरह अन्य कॉलेजों में भी सीट से तीन गुणा तक आवेदन आते हैं।


आठ जून शुरू होगी दाखिले की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
कॉलेजों में दाखिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया आठ जून से शुरू हो रही है, जोकि 28 जून तक चलेगी। रात 12 बजे तक विद्यार्थी अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। इस बार भी विद्यार्थी आनलाइन ही एडमिशन के लिए आवेदन करेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया है। इस बार सीधा मेरिट सूची ही जारी होगी। जबकि पिछली बार मेरिट लिस्ट से पहले प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती थी।


इस सरकारी कॉलेज में स्नातक कोर्स की हैं इतनी सीटें
कॉलेज - सीट
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, सेक्टर-14 - 1650
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन, रेलवे रोड - 880
गवर्नमेंट कॉलेज, घरौंडा - 460
एसयूएस गवर्नमेंट कॉलेज, मटक माजरी - 640
बाबा फतेहसिंहजी गवर्नमेंट कॉलेज, असंध- 240
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन तरावड़ी - 220
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन जुंडला - 260
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन पाढ़ा - 240
कुल - 4590

इस एडेड कॉलेज में स्नातक कोर्स की हैं इतनी सीटें
कॉलेज - सीटें
डीएवी पीजी कॉलेज - 790
गुरुनानक खालसा कॉलेज - 700
दयाल सिंह कॉलेज - 1160
केवीए डीएवी वूमैन कॉलेज - 800
कुल - 3450


आठ जून से दाखिले की आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जो 28 जून तक चलेगी। इसके बाद दो और सात जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके बाद एक बार फिजिकल प्रैजेंस में दाखिला देकर सीटों को भरा जाएगा। -डॉ. रेखा शर्मा, प्रिंसिपल, पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज करनाल।



इस बार प्रोविजनल मेरिट लिस्ट का प्रावधान नहीं है। क्योंकि विभाग ने हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई से समझौता किया है। जिसके तहत ऑनलाइन फार्म भरते हुए विद्यार्थी का एनरोलमेंट नंबर डालते ही उसकी सारी पुरानी डिटेल अपने आप सॉफ्टवेयर में फीड हो जाएगी। इससे डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं रहेगी। -डॉ. चंद्रशेखर भारद्वाज, प्रिंसिपल, दयाल सिंह कॉलेज करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed