फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बस्ते पैकिंग में देरी होने पर भाजपा कार्यालय में विवाद : पूर्व जिलाध्यक्ष से हाथापाई

बस्ते पैकिंग में देरी होने पर भाजपा कार्यालय में विवाद : पूर्व जिलाध्यक्ष से हाथापाई

Sun, 05 May 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
बस्ते पैकिंग में देरी होने पर भाजपा कार्यालय में विवाद : पूर्व जिलाध्यक्ष से हाथापाई
करनाल। बस्ते पैकिंग में देरी होने पर भाजपा कार्यालय में जमकर विवाद हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखिजा के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। आरोप है कि एक कार्यकर्ता व पैकिंग ठेकेदार ने पूर्व जिलाध्यक्ष का गला पकड़ लिया और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इस दौरान सुखिजा के होठ पर चोट भी लग गई। मामले को लेकर भाजपा नेताओं की बैठक हुई, लेकिन समझौता नहीं हो पाया। अशोक सुखिजा ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। देर शाम तक केस दर्ज हुआ था। हालांकि, सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह खुद विवाद को निपटाने के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन

मामले के अनुसार, भाजपा की ओर से सभी नौ विधानसभाओं के पार्टी के बस्ते पैकिंग करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता गोवर्धन को एक लाख रुपये में ठेका दिया गया था। बताया जा रहा है कि 2 मई तक सभी विस क्षेत्रों के लिए बस्ते पैकिंग किये जाने थे, लेकिन इस कार्य में देरी हो रही थी। इस पर अशोक सुखिजा ने गोवर्धन को टोका और कहा कि कार्य की गति धीमी है, अब तक यह कार्य हो जाना था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। वहीं, भाजपा द्वारा किसी अन्य को पैकिंग का ठेका दे दिया। इससे नाराज गोवर्धन शनिवार दोपहर करीब दो भाजपा कार्यालय पहुंचे। गोवर्धन ने अपना 94 हजार रुपये का बिल अशोक सुखिजा को थमाया और पैसे की मांग की। इस पर सुखिजा ने कहा कि जब आपने काम पूरा ही नहीं किया और आपको 80 हजार रुपये एडवांस में ही दिए जा चुके हैं। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान गोवर्धन ने अशोक सुखिजा से हाथापाई और गला पकड़ने की कोशिश की। हाथपाई के दौरान सुखिजा के होठ पर भी चोट लग गई। जैसे ही अन्य भाजपा नेताओं को झगड़े की सूचना मिली तो उन्होंने किसी तरह बीच बचाया किया। बाद में सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन सुखिजा ने इस मामले में सेक्टर 13 पुलिस चौकी में हाथापाई समेत धमकी देने की शिकायत पुलिस को दी है। उधर, गोवर्धन ने आरोपों को नकारा है। इस बारे में सेक्टर-13 चौकी के इंचार्ज जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed