फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कर्मचारी संगठनों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे मनरेगा मजदूर

कर्मचारी संगठनों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे मनरेगा मजदूर

Wed, 06 Mar 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी संगठनों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे मनरेगा मजदूर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कर्मचारी संगठनों की ओर से आयोजित किए जाने वाले नागरिक सम्मेलनों में मनरेगा मजदूर बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। मंगलवार को घरौंडा के हर्बल पार्क में मनरेगा मजदूरों ने बैठक की। इस मौके पर सीटू के जिला सचिव जगपाल राणा ने कहा कि मनरेगा मजदूरों की मुख्य मांगों में मनरेगा में बजट बढ़ोतरी की जाए तथा स्थायी कोष का प्रबंध हो। काम की पेमेंट समय पर मिले। वर्ष में कम से कम 200 दिन का काम तथा 600 रुपये दैनिक मजदूरी मिले। मनरेगा में मशीनों व ठेकेदारी पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून लागू हो। जरूरतमंद परिवारों को 35 किलो अनाज दो रुपये किलो के हिसाब से दिया जाए। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना में कटे प्लाटों की निशानदेही देकर कब्जे दिए जाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मजदूर विरोध नीतियों को लेकर आठ मार्च को करनाल, नौ मार्च को घरौंडा, 10 मार्च को नीलोखेड़ी, 11 मार्च को इंद्री व 13 मार्च को असंध में नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जगपाल राणा, रामफल, श्याम सिंह, सूबे सिंह, गुरदीप, जतिन, धर्म सिंह, रणजीत व बलबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed