फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   तरावड़ी नपा हाउस की बैठक में

तरावड़ी नपा हाउस की बैठक में

Fri, 22 Feb 2019 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
तरावड़ी नपा हाउस की बैठक में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तरावड़ी। नगरपालिका के वार्षिक बजट को लेकर वीरवार को नगरपालिका की बैठक हुई। नपा कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सचिव पवित्र गुलिया ने की। चेयरमैन रेखा कबीरपंथी व उप-चेयरमैन पंकज गोयल ने भी बैठक में शिरकत की। सबसे पहले शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सचिव गुलिया ने बताया कि नपा का वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 8 करोड़, 81 लाख, 93 हजार का बजट रखा। इसे सभी पार्षदों ने सहमति प्रदान की। सचिव ने कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइटों की रिपेयरिंग का जल्द ही काम शुरू होगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पांच लाख का बिजली का सामान भी आ चुका है। इसके अलावा, शहर के प्रत्येक वार्ड में एक-एक बड़ी मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। बैठक में दरोगा गीता रानी, व पवन कामरा, अकाउंटेंट सुरेंद्र कुमार व पार्षद मौजूद रहे।



कॉलोनियों का विकास नहीं होने पर पार्षद नाराज
शहर के सभी 15 वार्डों के पार्षदों की मौजूदगी में विकास कार्यों पर चर्चा की गई। पार्षदों से वार्ड की समस्याओं के बारे में पूछा गया। पार्षद प्रेमचंद व पार्षद ओमप्रकाश मल्होत्रा ने तरावड़ी की समस्याओं से अवगत करवाया। पूर्व प्रधान विरेंद्र बंसल ने नगरपालिका के हक में जो जमीन आई उसको कब्जा लेने की कार्यवाही शुरू करने की मांग की। नई कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू न होने पर पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की। सचिव ने बताया कि जनस्वास्थ्य को सीवरेज डालने का पत्र व नक्शे की कापी सौंप दी है। जैसे यह काम हो जाएगा इसके बाद विकास कार्य काम शुरू हो जाएंगे। नपा चेयरमैन रेखा कबीरपंथी व उप-चेयरमैन पंकज गोयल ने कहा कि सभी पार्षदों के साथ मिलकर विकास करवाया जाएगा। किसी भी वार्ड में विकास की कमी नहीं रहने दी जाऐगी। उपाध्यक्ष पंकज गोयल ने नपा अधिकारियों से कहा कि वह शहर के विकास कार्यों में ढील न बरतें।
विज्ञापन

बाक्स


प्रस्तावित बजट पर एक नजर
आरंभिक शेष : 18,18,57,369
2019-20 प्रस्तावित आय : 8,84,80,000
नगरपालिका का कुल धन : 27,03,37,369
2019-20 प्रस्तावित व्यय बजट : 8,81,93,000
31 मार्च 2020 प्रस्तावित अंतिम शेष : 18,21,44,369
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed