{"_id":"5c1d3e26bdec22571d7dfa7b","slug":"181545420326-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास पोर्ट सेवा केंद्र में नेट ना चलने से साइट रही बंद, आवेदकों ने जताया रोष, पूरा दिन रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पास पोर्ट सेवा केंद्र में नेट ना चलने से साइट रही बंद, आवेदकों ने जताया रोष, पूरा दिन रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। कुंजपुरा रोड स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में शुक्रवार को इंटरनेट न चलने से आवेदकों ने जमकर रोष जताया और पूरा दिन परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान आवेदकों पासपोर्ट केंद्र के कर्मचारियों के साथ भी बहस हुई। पासपोर्ट बनवाने आए हिसार निवासी पियूष मेहता, यमुनानगर से हरीश कुमार, सांतुमहानता, नवाब व राजकुमार ने बताया कि उन्होंने करीब अढ़ाई महीने पहले ऑनलाइन आवेदन कर आज का समय मिला था।
लेकिन अब उनका नंबर आया तो कर्मचारी कह रहे हैं साइट नहीं चल रही। यदि आज उनकी डाक्युमेंट वेरिफिकेश नहीं हुई तो उन्हें दोबारा से समय लेना पड़ेगा और फिर से दो से तीन महीने इंतजार करना पड़ेगा। वह दूसरे जिले से पासपोर्ट बनवाने आए हैं लेकिन इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। ऐसे में साइट ना चलने का खामियाजा उन्हें भुगताना पड़ेगा। इस बात को लेकर भी उनकी पासपोर्ट कर्मचारी के साथ बहस हुई।
पासपोर्ट कर्मचारी का कहना है कि उनका बीएसएनएल का इंटरनेट का कनेक्शन है जो 11.45 पर बंद हो गया। नेट ना चलने के कारण साइट भी नहीं चल रही है। नेट चलने पर ही कार्य होगा।