फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   18 Lack cheating whith Tantra - Mantra

तंत्र-मंत्र के नाम पर 18 लाख हड़पे

Tue, 17 Dec 2013 12:28 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Tue, 17 Dec 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
18 Lack cheating whith Tantra - Mantra
तांत्रिकों के चक्कर में फंसकर बिजली निगम के कर्मी को स्वास्थ लाभ मिलना तो दूर, बल्कि कुछ समय बाद ही मौत हो गई। यहां तक की इन तांत्रिकों ने इस कर्मचारी के परिवार की खून पसीने की कमाई के 17 लाख 85 हजार रुपये भी हड़प लिए।
विज्ञापन


पानीपत और यूपी के कैराना निवासी इन दो तांत्रिकों ने एचवीपीएन के लाइनमैन ओमप्रकाश शर्मा को स्वास्थ्य लाभ दिलाने और धनवान बनाने झांसा दिया था, लेकिन इसी साल 24 फरवरी को ओमप्रकाश शर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन


बहरहाल ओमप्रकाश की पत्नी सरोज देवी के बयान पर पुलिस ने एक महिला सहित दो तांत्रिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीसरी आरोपी भी बिजली निगम में कर्मचारी बताई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि तांत्रिकों का महिमा मंडन करने में बड़ी भूमिका आरोपी महिला ने ही निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता थानेसर के सौदागरान मोहल्ला निवासी सरोज देवी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि मोहननगर निवासी गीता देवी पत्नी भीम सिंह, पानीपत के सनौली निवासी कर्मबीर त्यागी और यूपी के कैराना वासी अखलाख मोहमद ने मिलकर उसके बीमार पति ओमप्रकाश को ठीक करने और अमीर बनाने का सब्जबाग दिखाकर 17 लाख 85 हजार रुपये हड़प लिए।


शिकायतकर्ता सरोज देवी के अनुसार उसका पति बिजली निगम में नौकरी करते थे और काफी समय से बीमार थे।

वर्ष 2012 में मोहन नगर निवासी गीता देवी उसके घर आई और कहा कि कर्मबीर त्यागी और अखलाख मोहमद बहुत पहुंचे हुए व्यक्ति है और अखलाख एक तांत्रिक भी है, जो तुम्हारे पति को सभी रोगों से छुटकारा दिलाकर ठीक कर देेगा और उनके घर में खुशहाली भी आ जाएगी।

पीड़ित महिला के अनुसार आरोपियों ने झांसा देकर उससे 17 लाख 85 हजार रुपये हड़प लिए, लेकिन उन्होंने जिस काम के लिए यह रकम ली थी, उसमें से कुछ नहीं हुआ।

बहरहाल पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को नामजद करके मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed