फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   22-23 जुलाई को सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा सीएम सिटी में महापड़ाव डालेगा : सिंहमार

22-23 जुलाई को सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा सीएम सिटी में महापड़ाव डालेगा : सिंहमार

Mon, 03 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
22-23 जुलाई को सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा सीएम सिटी में महापड़ाव डालेगा : सिंहमार
करनाल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला करनाल के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंहमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगतार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी कर्मचारियों की मानी गई मांगों को आज तक लागू नहीं किया गया। सरकार की वायदाखिलाफी के खिलाफ सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा ने आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। आगामी 22 और 23 जुलाई को संघ सीएम सिटी में महापड़ाव डालेगा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता उपप्रधान सुरेश पाल, दीपिका व सहसचिव सुशील गुज्जर ने सिंहमार ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को नीति बनाकर पक्का न करने, सभी विभागों से हटाए गए कच्चे कर्मचारियों को अतिशीघ्र वापसी, बोर्डों निगमों, पंचायती राज संस्थाओं को पैक्स, सरकारी समितियों में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू न करने, सभी विभागों में नियमित भर्ती न करने, नवचयनित टीचरों को ज्वाइनिंग लैटर न देने, रोडवेज, नगरपालिका, शिक्षा, लोनिवि, बिजली आदि विभागों के निजीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के विरोध में कर्मचारियों में रोष है। जुलाई माह में हरियाणा प्रांत के सभी गांवों में जनसंपर्क जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में जनता व कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा। सभी गांवों में संपर्क करके सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की सब कमेटियों का गठन किया जाएगा। 21 जुलाई को सभी विभागों, बोर्ड, निगमों, विश्वविद्यालयों, पैक्स, सहकारिता समितियों में गेट मीटिंगों का आयोजन किया जाएगा तथा 22-23 जुलाई को करनाल में पूरे प्रदेश के कर्मचारी महापड़ाव डालेंगे। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित संगठनों की ओर से चलाए जा रहे आंदोलनों को भी पूरा समर्थन दिया जाएगा। उनके साथ संघ के करनाल ब्लाक के प्रधान रोशन गुप्ता, सचिव जयपाल, संगठन सचिव अशोक पांचाल, उपप्रधान रामकुमार, कोषाध्यक्ष त्रिवेंद्र आदि नेता भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed