फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्टेट पेज के लिए- हजारों के जनसमूह के साथ सीएम ने किया योगाभ्यास

स्टेट पेज के लिए- हजारों के जनसमूह के साथ सीएम ने किया योगाभ्यास

Thu, 22 Jun 2017 03:27 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
स्टेट पेज के लिए- हजारों के जनसमूह के साथ सीएम ने किया योगाभ्यास
हजारों के जनसमूह के साथ सीएम ने किया योगाभ्यास
विज्ञापन

फोटो संख्या-7, 11
इंद्री की अनाज मंडी में हुआ जिलास्तरीय कार्यक्रम, करोड़ों रुपये की परियोजनाएं भी शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। (करनाल)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इंद्री के अनाज मंडी में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हजारों लोगों के साथ योग अभ्यास किया। इस दौरान उनके साथ कई बड़े नेता और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी योग किया। योग अभ्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने योगिंग- जोगिंग, सूर्य नमस्कार, कपालभाति, भुजंग आसान, सुखासन, ताड़ासन, वृक्षासन जैसे योग किए। इसके साथ कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने 44 करोड़ रुपये की विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
अनाज मंडी पर योग अभ्यास सुबह 7 से 8 बजे तक हुआ। जिसमें पतंजलि के सात योग साधकों ने मुख्यमंत्री समेत सभी को योग करवाया। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनने का मूल मंत्र है, यह मन, आत्मा और शक्तियों का बोध करवाने का कारगर रास्ता है, योग, कला, विज्ञान, दर्शन का बेजोड़ उदाहरण हैं। कार्यक्रम में आचार्य बालकृष्ण द्वारा रचित योग विज्ञानम ग्रंथ का विमोचन करते हुए सीएम ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है, यह व्यक्ति और प्रकृति के बीच सामंजस्य बनाता है, इसमें केवल व्यायाम नहीं बल्कि प्रकृति और मनुष्य के बीच की कड़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग एवं व्यायामशाला नामक एक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत सभी गांवों और शहरों की बस्तियों में योगशाला खोली जा रही हैं। इसके अलावा गांव-गांव में खेल स्टेडियम भी बनाए जा रहे हैं ताकि खिलाड़ियों को गांव में ही अच्छी खेल सुविधाएं मिले। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव मुंदड़ी में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना करवाई जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में कई जगह गुरूकुल भी खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्तर पर आयुष विंग स्थापित किए जा रहे हैं। पंचकुला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान बनाया जाएगा। श्री कृष्णा राजकीय आर्यूवेदिक महाविद्यालय कुरूक्षेत्र को आयुष विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है। कार्यक्रम में मंत्री कर्णदेव कंबोज के अलावा ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, मेयर रेणूबाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द, पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता आदि ने भी पहुंच कर योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed