{"_id":"594024cc4f1c1ba40a8b4642","slug":"171497375948-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादे से मुकरे सांसद, बोले अगली बार चुनाव जिताओ, फिर बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादे से मुकरे सांसद, बोले अगली बार चुनाव जिताओ, फिर बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगली बार चुुनाव जिताओ, फिर बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम
पूर्व सांसद अरविंद शर्मा मैदान में आएं, लड़ाई में मजा आएगा : चोपड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पिछले लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान करनाल में इंटरनेशनल स्टेडियम बनवाने की घोषणा करने वाले सांसद अश्विनी चोपड़ा अपने वादे से पीछे हट गए हैं। उनका कहना है कि अब जनता अगर अगली बार चुनाव जिताएगी तभी यहां स्टेडियम बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि यह जनता के लिए उनकी तरफ से शर्त है, चुनाव जिताओ, इंटरनेशनल स्टेडियम पाओ। इस बार सांसद कोटे के पैसे खत्म हो गए हैं। अगली बार नए सिर से काम करेंगे।
सांसद ने यह जवाब कपड़ा व्यापारियों की ओर से मंगलवार को बुलाई गई बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कही। स्थानीय कर्ण स्टेडियम में लड़कियों के लिए शौचालय सुविधा न होने के बारे में बताते हुए जब इंटरनेशनल स्टेडियम बनवाने की घोषणा को याद दिलाया गया तो उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए आया पूरा पैसा खत्म हो गया है। अगर जनता को यहां इंटरनेशनल स्टेडियम चाहिए तो उन्हें अगली बार भी मुझे जिताना पड़ेगा।
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की ओर से पूर्व सांसद अरविंद शर्मा को भाजपा में शामिल कर लोकसभा का टिकट दिलाने की चर्चा के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अरविंद शर्मा मैदान में आएं, लड़ाई में मजा आएगा। उन्होंने कहा कि वे रामबिलास शर्मा से अपील करेंगे कि वे 10 और लोगों को उनके खिलाफ उतारें तब भी वे नाराज नहीं होंगे, बल्कि इस लड़ाई में मजा आएगा। यहां की जनता उनके साथ है। वहीं जिले में विकास कार्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि 22 जून को हमारी विजिलेंस कमेटी की सभी अधिकारियों के साथ बैठक है, जिसमें इन सभी मुद्दों को उठाया जाएगा।