{"_id":"5ef65b808ebc3e432a62b82a","slug":"17-labour-injured-in-road-accident-karnal-news-knl35351644","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिये से भरे ट्रक से टकराई प्रवासी मजदूरों से भरी प्राइवेट बस, 17 मजदूर चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरिये से भरे ट्रक से टकराई प्रवासी मजदूरों से भरी प्राइवेट बस, 17 मजदूर चोटिल
विज्ञापन
जीटी रोड पर गांव शामगढ़ के समीप देर रात प्रवासी मजदूरों से भरी एक प्राइवेट बस आगे चल रहे सरिये से भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बस में बच्चों, महिलाओं सहित करीब 60 व्यक्ति सवार थे। हादसे में 17 लोग जख्मी हो गये, जिसमें दो ही हालत गंभीर बतायी जा रही है। उन्हें कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। बाकी सभी का इलाज नागरिक अस्पताल में किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिहार के गांव खिरीचक थाना अरवल जिला नालन्दा निवासी कारु ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ चन्दलाना अमर ईंट भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता था। उसके साथ भट्ठे पर गांव के करीब 40/50 आदमी अपने परिवार और बाल बच्चों सहित ईंट पाथने का काम करते थे। ईंट भट्ठा पर काम खत्म होने के कारण सभी को अपने गांव खिरीचक बिहार जाना था। इसलिए 25 जून को 50 व्यक्तियों ने इकट्ठे होकर एक प्राइवेट बस किराये पर की। बस को प्रवीण निवासी खेडीराईवाली थाना डांड चला रहा था। महिलाओं और बच्चों समेत करीब 60 लोग बस में सवार थे। रात करीब 11.30 बजे जीटी रोड पर मार्डन डेयरी के सामने बने हिमाचल ढाबा के पास पहुंचे तो उसी समय हमारी बस के आगे एक ट्रक चल रहा था, जिसमें सरिया भरा हुआ था। अचानक ट्रक के चालक ने लापरवाही से ब्रेक लगा दी, जिससे बस उसमें टकरा गयी। हादसे में 17 लोग जख्मी हो गये, जिनमें दो की हालत गभीर बनी हुई है। घायलों में तेजरी, सरिता, जितेन्द्र, अमर निवासी खिरीचक बिहार आदि शामिल हैं।
घर जाने को 90 हजार किये खर्च,
बच्चों के साथ सड़क पर गुजारी रात
प्रवासी मजदूरों का कहना है कि उन्होंने 90 हजार रुपये में किराये पर बस की थी। बस मालिक ने प्रत्येक व्यक्ति से 1800 रुपये वसूले थे। ईंट भट्ठे पर उन्होंने जो कमाया था वो घर जाने के लिए खर्च कर दिया। इसके बावजूद दुर्घटना के कारण उन्हें पूरी रात बच्चों के साथ सड़क पर ही गुजारनी पड़ी। अब उन्हें चिंता सता रही कि आखिर कैसे वो घर पहुंचेंगे।