{"_id":"68f82634eb27864df703f047","slug":"168-buses-ready-for-bhai-dooj-will-make-extra-trips-karnal-news-c-18-knl1008-763582-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भाई दूज के लिए 168 बसें तैयार, लगाएंगी अतिरिक्त फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भाई दूज के लिए 168 बसें तैयार, लगाएंगी अतिरिक्त फेरे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भाई दूज का त्योहार उत्साह के साथ मनेगा। बहन-भाइयों को एक-दूसरे तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने भी तैयारी कर ली है। वीरवार को मनाए जाने वाले भाई दूज के त्योहार के लिए बुधवार से ही सभी 168 बसें अपने-अपने मार्ग पर रहेंगी। जहां भीड़ ज्यादा होगी, उस मार्ग पर बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे।
त्योहार के दिन लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज ने कर्मियों की छुट्टी भी रद्द कर दी है। साथ ही सभी बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने की योजना भी बनाई है। यात्रियों को परेशानी न आए, इसलिए मुख्य मार्ग दिल्ली, चंडीगढ़, कैथल, जींद और यमुनानगर के लिए हर आधे घंटे बाद बस सुविधा रहेगी। इसके अलावा सामान्य मार्ग भी चलते रहेंगे। अधिकारियों का दावा है कि भीड़ के कारण परेशानी हो सकती है लेकिन ऐसा कोई मार्ग नहीं होगा, जिस पर लोगों को बस न मिले।
बहनों में पर्व को लेकर खासा उत्साह है। मंगलवार को दिनभर बाजारों में खूब खरीदारी भी की। पुराने बस अड्डे, नए बस अड्डे और नेशनल हाईवे के चौराहों पर यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों से ज्यादा दिखाई दी। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस त्योहार को यम द्वितीया के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन भगवान यम की पूजा की जाती है।