फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नारी सशक्तीकरण का काम धरातल पर जरूरी : मेयर

नारी सशक्तीकरण का काम धरातल पर जरूरी : मेयर

Sun, 24 Mar 2019 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
नारी सशक्तीकरण का काम धरातल पर जरूरी : मेयर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा है कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए धरातल पर काम करना जरूरी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचा रहे हैं। महिलाओं के उत्साह को पंख लगना जरूरी हैं। उन्होंने युवा संगठन समाज सेवा के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि इस संगठन के साथ दस हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं। यह सभी मिल कर समाज के कमजोर तबके को ऊपर उठाने का काम कर रही हैं। यह सराहना के काबिल है। वह युवा संगठन समाज सेवा द्वारा करनाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय शहीदी दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेलवे में अधिकारी आरडी कल्याण ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक भगवान दास कबीरपंथी तथा रिटायर्ड डीएसपी करता राम कश्यप थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। इसके बाद शहीद भगत सिंह और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समाज सेवी, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं और युवाओं को सम्मानित किया गया। आरडी कल्याण ने कहा कि शहीदों के सपने तभी पूरे होंगे जब गरीब और अमीर के बीच की खाई दूर होगी। आज अमीर लगातार अमीर हो रहा है। गरीब और गरीब हो रहा हैं। पिछली सरकारों की नीतियों ने अमीरों को ही फायदा पहुंचाया है। मोदी सरकार ने गरीबों तक सीधे फायदा पहुंचाने के लिए योजनाएं बनाई। उन्होंने संस्था के काम की सराहना करते हुए कहा कि उड़ान के माध्यम से समाज को आगे ले जाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने अपनी तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम मेें विधायक भगवान दास कबीरपंथी और रिटायर्ड डीएसपी करता राम, आर्ट आफ लिविंग के सीनियर प्रचारक समीर जोली, जिला समन्वयक सुचिका, नीरजा, सुनीता कुकरेजा, प्रशिक्षक मुकेश बत्रा ने उपस्थित जनों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का संचालन चांद कश्यप ने व आभार प्रदर्शन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह कश्यप ने किया। कार्यक्रम में संस्था की उपलब्धियों के बारे में प्रतिवेदन प्रदेशाध्यक्ष चांदी राम कश्यप ने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अब तक 41 बेटियों की शादी करवाई है। इसके अलावा जरूरतमंदों की मदद भी करती हैैं। संस्था लोगों के सुख दुख में हमेशा साथ रहती है। इस अवसर पर वार्ड पांच के पार्षद जयभगवान कश्यप, अधिवक्ता जयपाल कश्यप, सतीश कश्यप, जिला प्रधान संजय कश्यप, गोपाल, धर्मबीर, सुनीता, सुभाष कश्यप, श्री राम कश्यप, संजय, उप प्रधान देव कश्यप, संजय तखाना, धर्मबीर देहरा, इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed