फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मतगणना की तैयारियां पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच कल ईवीएम से निकलेगी शहर की सरकार

मतगणना की तैयारियां पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच कल ईवीएम से निकलेगी शहर की सरकार

Tue, 18 Dec 2018 01:02 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
मतगणना की तैयारियां पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच कल ईवीएम से निकलेगी शहर की सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम के 20 वार्डों और मेयर के लिए वोटिंग के बाद प्रशासन ने 19 दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी है। इस दिन ईवीएम की कंट्रोल यूनिट मेें बंद सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। विजय का सेहरा किसके सिर बंधेगा, यह रिजल्ट के बाद तय हो जाएगा। बता दें कि मेयर पद के लिए आठ और 20 पार्षद पदों के लिए 95 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. आदित्य दहिया और पुलिस अधीक्षक एसएस भोरिया ने मतगणना को लेकर पूरी प्लानिंग की। मतगणना के लिए डीएवी स्कूल के हाल में 14 मेजें लगाई जाएंगी। सभी पर काउंटिंग स्टाफ होगा। उनके पीछे सभी प्रत्याशियों का एक-एक एजेंट बैठेंगे और उनके पीछे ऊंची बैरीकेटिंग पर मजबूत जाली लगी होगी। उम्मीदवारों के एक-एक एजेंट को बैठाने से अव्यवस्था नहीं होगी, क्योंकि प्लानिंग के अनुसार एक वार्ड की मशीनें स्ट्रांग रूम से बाहर लाकर उनसे उस वार्ड के सभी प्रत्याशियों के पक्ष के डाले गए वोटों की गिनती हो जाएगी। इस प्रकार, प्रत्येक वार्ड के प्रत्याशियों के एक-एक एजेंट ही बैठ सकेंगे। एक वार्ड की गिनती के बाद उसके एजेंट बाहर चले जाएंगे और उसके बाद दूसरे वार्ड के एजेंट अंदर बुलाए जाएंगे, लेकिन इस बार मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष होने के नाते मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे सभी 8 प्रत्याशियों के एजेंट अंत तक बैठेंगे, जो प्रत्येक वार्ड मेें प्राप्त मतों की गिनती देख सकेंगे। प्लानिंग के अनुसार वार्डों की गिनती के हिसाब से राउंड भी 20 रहेंगे।
विज्ञापन


यूं चलेगी मतगणना प्रक्रिया
हाल के अंदर स्ट्रांग रूम से जैसे ही गिनती के लिए मशीनें बाहर आएंगी, वे एक-एक मेज रख दी जाएंगी और काउंटिंग स्टाफ उनसे परिणाम निकालेंगे। जैसे ही गिनती पूरी होगी, हाल में बनी स्टेज पर रिटर्निंग अधिकारी पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे। वार्ड के सभी प्रत्याशियों और मेयर के पक्ष में डाले गए वोटों की संख्या के बारे में बताएंगे। सिस्टम की आउटपुट से रिजल्ट की सूचना हाल के बाहर खुले मैदान में और उसके बाद बाउंडरी के साथ सड़क पर भी सुनाई देगी। मैदान में एक तरफ दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगी होंगी, उन पर भी रिजल्ट को देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के बाहर होगी कड़ी सुरक्षा
स्टेज पर आरओ के अतिरिक्त जनरल व पुलिस विभाग के चुनाव पर्यवेक्षक, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित होंगे। स्टेज के दांईं ओर रिजल्ट का डाटा फीड करने के लिए कंप्यूटर सिस्टम और ऑपरेटर बैठेंगे, तो बांई ओर उम्मीदवारों के लिए सोफा अथवा कुर्सियां लगी होंगी। हाल के बाहर चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजामों को लेकर बेरीकेटिंग शुरू कर दी गई है। डी के अनुसार बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसे लेकर 19 दिसंबर को स्कूल में अवकाश रहेगा।


मतगणना हाल के बाहर मैदान में केवल वीआईपी पार्किंग रहेगी
उम्मीदवारों के वाहनों की पार्किंग बाहर सड़क पर बनाई गई है। स्कूल के आगे की सड़क पर दोनों ओर बैरीकेटिंग लगा दी जाएंगी। काउंटिंग एजेंट अपने साथ मोबाइल फोन, बेल्ट, पेन, पेंसिल और धातु से बनी कोई भी चीज अंदर नहीं ले जा सकेंगे, पेन-पेंसिल उन्हें अंदर ही दे दिए जाएंगे। डीसी ने बताया कि उम्मीदवारों के काउंटिंग एजेंट पहले ही संबंधित एआरओ से अपने पास बनवा लें, ताकि प्रवेश को लेकर उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed