फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रोडवेज के समर्थन में नगरपालिका कर्मचारियों ने किया झाड़ू प्रदर्शन

रोडवेज के समर्थन में नगरपालिका कर्मचारियों ने किया झाड़ू प्रदर्शन

Wed, 24 Oct 2018 12:39 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज के समर्थन में नगरपालिका कर्मचारियों ने किया झाड़ू प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले आज करनाल इकाई के सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने रोडवेज के समर्थन में झाड़ू प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की और कहा कि वे रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन में उनके साथ हैं।
प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान वीरभान बिड़लान ने की, जबकि संचालन सह-सचिव इंद्रजीत चनालिया ने किया। इस अवसर पर प्रधान वीरभान बिड़लान ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा सरकार के साथ कई बार कर्मचारियों की मांगों को लेकर वार्ता हुई है और सरकार ने नगरपालिका कर्मचारियों के आंदोलन को देखते हुए सभी कर्मचारी नेताओं को आश्वासन दिलवाया था कि सात दिन के अंदर कर्मचारियों की जो मांगे हैं, उनके पत्र जारी कर दिए जाएंगे, लेकिन दो बार सरकार अपनी बात से पीछे हट चुकी है और कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलने का काम किया। इससे हरियाणा के सभी कर्मचारियों में रोष है, जिसको देखते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा करनाल ने रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में शहर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने रोडवेज के कर्मचारी नेताओं से जल्द से जल्द से बातचीत करके समस्या का समाधान नहीं किया। बीती 24 मई, 2018 का समझौता लागू नहीं किया तो नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का एक-एक कर्मचारी इस आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लेगा और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को देखते हुए इस आंदोलन को तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर उपप्रधान राम सिंह ढिल्लो, रमेश दादूपुर, राजकुमार ढिल्लो, संजय, नरेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed