फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों की यातनाएं सही, उनके बलिदान को भूलाया नहीं जा सकता : मंत्री राव नरबीर सिंह

जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों की यातनाएं सही, उनके बलिदान को भूलाया नहीं जा सकता : मंत्री राव नरबीर सिंह

Sun, 28 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों की यातनाएं सही, उनके बलिदान को भूलाया नहीं जा सकता : मंत्री राव नरबीर सिंह
जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
जिलेभर में शुक्रवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय कर्ण स्टेडियम में जहां जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। वहीं उपमंडल से लेकर मंडल स्तर पर भी राष्ट्रीय पर्व की धूम रही। गांवों से लेकर सामाजिक संस्थाओं के कार्यालय देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। कर्ण स्टेडियम में आयोजित समारोह में लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने शहीदी स्मारक जाकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलावासियों को संबोधित करते हुए मंत्री नरबीर सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आजादी हासिल करने के लिए हमें एक लंबा संघर्ष करना पड़ा। अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों ने जेलों में अंग्रेजों की अमानवीय यातनाएं सहीं उनके बलिदान को भूलाया नहीं जा सकता। इस दौरान डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने निर्णय लिया कि गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थी किसी भी रूप में कार्यक्रम में भाग लेगा, उसे जिला प्रशासन द्वारा सम्मान के रूप में प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

इस दौरान जिला प्रशासन के कई विभागों द्वारा उनके कार्य को प्रदर्शित करतीं झांकियां निकाली गई। वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। लोकनिर्माण मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले लोगों को भी प्रशंसा पत्र दिए। लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कार्यक्रम के बाद इंद्री लाडवा रोड पर स्थित श्रीआत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर में पहुंचकर पीयूष मुनि महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


मंत्री ने बच्चों को मिठाई के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की
लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने स्थानीय कर्ण स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं जिला स्तरीय समारोह मेें भाग लेने वाले बच्चों की व्यस्तता को देखते हुए बच्चों के लिए शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश और मिठाई के लिए दो लाख रुपये अपने ऐच्छिक कोष से देने की घोषणा की। वहीं समारोह में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिन छह पंचायतों ने जल बचाओ में अहम योगदान दिया, उनमें घीड पंचायत को 50 हजार रुपये, मुरादगढ़, भैणी कला, मनक माजरा, उपली और उपलानी को 20-20 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुगर मिल की झांकी और महिला पुलिस टुकड़ी की परेड रही प्रथम
झांकियों में प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल लि. करनाल को प्रथम पुरस्कार मिला। जबकि दूसरे स्थान पर महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन करनाल की झांकी रही और तीसरे स्थान पर जिला परियोजना संयोजक सर्व शिक्षा अभियान करनाल रही। इसी तरह परेड की टुकड़ियों में प्रथम हरियाणा महिला पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड की टुकड़ी दूसरे और हरियाणा पुलिस प्लाटून टुकड़ी तीसरे स्थान पर रही। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दून इंटरनेशनल स्कूल ने पहला, माता प्रकाश कौर वाणी एवं श्रवण केंद्र को दूसरा और हरियाणवी नृत्य को तीसरा स्थान मिला।

ये रहे मौजूद : इस मौके पर जिला सत्र एवं न्यायाधीश ललित बत्तरा, विधायक हरविंद्र कल्याण, बख्शीश सिंह, आईजी रेंज सुभाष यादव, शुगरफेड चेयरमैन चंद्र प्रकाश कथूरिया, केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद सचिव संतोष अत्रेजा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, एसपी जेएस रंधावा, नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, एडीसी निशांत कुमार यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, शुगर मिल के एमडी प्रद्युमन सिंह, सीटीएम इशा कांबोज, पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, शमशेर नैन आदि मौजूद रहे।


एसएचओ मनोज कुमार और प्रधानाचार्य उमा रेढू सम्मानित
करनाल। गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री राव नरबीर सिंह ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले 36 व्यक्तियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी, परेड में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिन 36 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, इनमें सीए की परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले करनाल के मोहित गुप्ता तथा देश में 44वां स्थान प्राप्त करने वाले शुभम गुप्ता, विद्यार्थी हिमांशु, नवजोत कौर, सदर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कृष्ण कुमार, आनंद कुमार, सुखबीर सिंह, डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. संगीता अबरोल, बीईओ सपना जैन, इंद्री खंड कृषि अधिकारी जोजन सिंह, उपनिरीक्षक जोगिंद्र ढुल, एएसडीई कमलेश कुमार, एबीपीओ सतीश कुमार शर्मा, निसिंग राजकीय स्कूल प्रधानाचार्य उमा रेढू़, जेई अनिल कुमार, लोकसंपर्क विभाग से स्टेज मास्टर हिसम सैनी, जिला नाजर मुकेश कुमार, स्टेनो गगन शर्मा, फील्ड कानूनगो पद्म कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर उत्कर्ष आजाद, गौरव कुमार, विकास कुमार, जीप चालक बलबीर सिंह, जेबीटी अध्यापक अनिल कुमार, ग्राम पंचायत भुखापुरी, ग्राम पंचायत कुडक जागीर, निर्यातक विजय सेतिया, सेवादार महेश कुमार यादव, स्वीपर रोहताश कुमार, शिवपुरी अर्जुन गेट के प्रधान मोहन लाल सुखीजा, जेई राजेंद्र अरोड़ा, ई सहायक उपनिरीक्षक अजमेर सिंह, पुलिस विभाग से सुरेश कुमार और प्रिंसिपल आबा बंसल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed