{"_id":"5a32bfff4f1c1b95188b9c8b","slug":"161513275391-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी बसों के लिए बनेंगे दो रूट और बनेंगे 46 स्टापेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी बसों के लिए बनेंगे दो रूट और बनेंगे 46 स्टापेज
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल पर चलेंगी सिटी बसें, बनेंगे दो रूट और 46 स्टॉपेज
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी के लिए छह नई बसों की व्यवस्था करने के बाद अब तय किया गया है कि नववर्ष से इन्हें रोडवेज के माध्यम से शहर की सड़कों पर दौड़ाया जाएगा। इन बसों के लिए फिलहाल दो रूट बनाए गए हैं, जिनमें यात्रियों की सुविधा अनुसार करीब 46 स्टॉपेज रहेंगे।
वीरवार को विकास सदन में रोडवेज की ट्रैफिक शाखा के कर्मचारियों के साथ हुई एक बैठक के बाद नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नई बसों की इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दें। बैठक में बसों की टाइमिंग, किराया, रखरखाव और फेरे कितने होंगे, इस पर चर्चा की गई। आयुक्त के अनुसार, कुल छह बसों में तीन एसी और तीन नॉन एसी हैं। यात्री भाड़े को लेकर विचार विमर्श किया गया है। रोडवेज अधिकारी प्रति किलोमीटर कितना भाड़ा उपयुक्त रहेगा, आगामी सोमवार तक इसे तय करके निगम को देंगे।
इसी प्रकार, रोडवेज की ट्रैफिक शाखा टिकटें, बसों की टाइमिंग और फेरे कितने रहेंगे, यह सब भी तय करके देंगे। बसों के लिए ईंधन और रखरखाव रोडवेज करेगा, उसके खर्चे की अदायगी निगम की ओर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि बसें चलाने के लिए ड्राइवर और कंडक्टर ठेके पर रखे जाएंगे, यह व्यवस्था निगम करेगा। नगर निगम द्वारा तय किए गए दोनों रूटों के ठहराव की प्रति रोडवेज कर्मचारियों को दी गई है, ताकि वे इसका अध्ययन कर लें। रोडवेज के कर्मचारियों ने निगम द्वारा खरीदी गई नई बसें और उनमें उपलब्ध सुविधाओं को भी देखा। बैठक में नगर निगम की ओर से मुख्य अभियंता अनिल मेहता, उप निगमायुक्त रोहताश बिश्नोई, ईओ धीरज कुमार, डीटीपी धर्मपाल के अतिरिक्त रोडवेज के ट्रैफिक इंचार्ज सुमेर चंद तथा सहायक गोपाल कृष्ण आदि मौजूद रहे।