फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   16 lakhs in the name of Senior Deputy Mayor, Principal and an officer of Panchkula

Karnal News: सीनियर डिप्टी मेयर, प्राचार्य और पंचकूला के एक अधिकारी का नाम लेकर 16 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
16 lakhs in the name of Senior Deputy Mayor, Principal and an officer of Panchkula
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सीनियर डिप्टी मेयर, चिरंजीलाल शर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य और पंचकूला के एक अधिकारी का नाम लेकर करनाल के दो युवकों ने पानीपत के दो युवकों से सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 16 लाख रुपये ठग लिए। दोनों आरोपियों ने पीड़ितों से 16 लाख रुपये लेकर अलग-अलग विभाग के दो फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर भी थमा दिए। जब दोनों पीड़ित ज्वॉइनिंग लेटर लेकर पंचकूला में संबंधित कार्यालयों में पहुंचे तो लेटर फर्जी निकले। दोनों पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
गांव बापौली जिला पानीपत निवासी अशोक कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जुंडला की प्राइवेट आईटीआई में नौकरी करता था। उसका डॉक्टर जरनैल सिंह निवासी गांव कुड़क जागीर के घर आना-जाना था। उनके घर पर अमित निवासी न्यू वाल्मीकि कॉलोनी हांसी रोड हाल निवासी सब्जी मंडी और रणजीत उर्फ विक्की निवासी धक्का बस्ती हांसी चौक करनाल का भी डॉक्टर के घर आना जाना था। वहां पर उसकी मुलाकात दोनों आरोपियों से हुई। उन्होंने कहा कि उनकी उच्च अधिकारियों और राजनीतिक व्यक्तियों से अच्छी जान पहचान है और वे दोनों उसको और उसके साथी राकेश को सरकारी नौकरी पर लगवा देंगे। जिसके बाद उसने उन पर विश्वास कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने उसकी सीनियर डिप्टी मेयर करनाल, सेक्टर-14 स्थित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य से उसकी बात करवाई और इसके साथ ही पंचकूला के एक उच्च अधिकारी से बात करवा उसे विश्वास में ले लिया। आरोपियों ने कहा कि उसे और राकेश की हर हाल में सरकारी नौकरी लगवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपियों ने उसे 16 लाख रुपये देने की बात कही। इसके बाद दो जून 2021 को उसने हांसी चौक करनाल पर आकर कृष्ण कुमार निवासी रामनगर के सामने आरोपियों को चार लाख रुपये दिए। इसके बाद उसने गूगल पे व सीएचसी के माध्यम से आठ लाख रुपये आरोपी अमित के बैंक खाते में ट्रांसफर किए। उससे 12 लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने कहा कि उन्हें ज्वॉइनिंग लेटर तब मिलेगा जब वे उन्हें बकाया चार लाख रुपये दे देंगे। उसने मजबूर होकर चार लाख रुपये किसी तरह एकत्रित कर आरोपियों को नीलकंठ होटल जीटी रोड के पास राकेश के सामने ले लिए और कहा कि उसे जल्द ज्वॉइनिंग लेटर दे दिया जाएगा।
विश्वास दिलाने के लिए दिए दो चेक
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे विश्वास दिलाने के लिए 18 फरवरी 2022 को 14 लाख रुपये का भारतीय स्टेट बैंक की मैन ब्रांच करनाल का प्रवीण कुमार रामधारी के खाते का एक चेक दिया और दूसरा 28 मार्च 2022 को दो लाख रुपये का बंधन बैंक ब्रांच करनाल के बैंक खाते का चेक सिक्योरिटी के तौर पर दिया। जिससे उन्हें आरोपियों पर विश्वास हो गया।
डीएवी स्कूल और सोशल एजूकेशन एंड पंचायत विभाग के पकड़ाए लेटर
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने राकेश के नाम 25 सितंबर 2022 को डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेवादार की पोस्ट का एक फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर थमा दिया। इसके बाद अशोक कुमार को सोशल एजूकेशन एंड पंचायत विभाग में ज्वॉइनिंग का फर्जी लेटर दिया। जब वे दोनों ज्वॉइनिंग लेटर लेकर संबंधित कार्यालय पंचकूला गए तो उन्होंने बताया कि कि ज्वॉइनिंग लेटर फर्जी हैं। उक्त कार्यालय से ऐसे कोई ज्वॉइनिंग लेटर जारी नहीं किए गए थे। इसके बाद 24 जून 2022 को आरोपी से रुपये वापस मांगे तो मारपीट की गई।

मैंने जुलाई 2022 को सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य के पद पर ज्वॉइन किया है। इससे पहले वे राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल में प्राचार्य के पद पर तैनात थीं। इस संदर्भ में कभी किसी से कोई बातचीत नहीं हुई।
डॉ. सरिता कुमार, प्राचार्या, पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, करनाल
नौकरी लगवाने को लेकर मेरी कभी किसी से कोई बात नहीं हुई। न ही मैं शिकायतकर्ता को जानता हूं और न ही नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों को।
- राजेश कुमार अघ्घी, सीनियर डिप्टी मेयर, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed