फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट, 6 तक हो सकेंगे दाखिले

आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट, 6 तक हो सकेंगे दाखिले

Tue, 02 Jul 2019 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट, 6 तक हो सकेंगे दाखिले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कॉलेजों में विद्यार्थी आज से अपना दाखिला करवा सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आज पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके तुरंत बाद से जिन विद्यार्थियों को सूची में नाम आएगा, संबंधित कॉलेज से अपना चालान जनरेट कर फीस जमा करवा दाखिला ले सकते हैं। विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार पहली मेेरिट सूची की दाखिले 6 जुलाई तक होंगे। इसके बाद एडमिशन के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन मेरिट सूची जारी होने के तुरंत बाद इसे कॉलेजों में भी चस्पा किया जाएगा। जिले के 14 कॉलेजों में स्नातक की कुल 8600 सीटें हैं, जहां चार से पांच गुणा तक आवेदन आए हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को पांच कॉलेज दाखिले के लिए विकल्प भरे गए हैं।

एक विद्यार्थी का एक ही कॉलेज में आएगा नाम
विभाग की ओर से इस बार दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इस बार एक विद्यार्थी का एक ही कॉलेज की मेरिट लिस्ट में नाम आएगा। यह चयन भी विद्यार्थी द्वारा भरे गए पांच कॉलेजों की मेरिट के हिसाब से होगा।
विज्ञापन


दस्तावेजों की जांच नहीं कराई, तो वेटिंग लिस्ट में आएगा नाम
कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच करवाना जरूरी था। 29 जून तक कॉलेजों में दस्तावेज जांच का काम चला, अब जो विद्यार्थी इस अवधि में दस्तावेज जांच करवाने से चूक गए हैं। उनका दोनों मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आएगा। पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के दाखिला प्रक्रिया के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष के अनुसार, 16 जुलाई को जारी होने वाली वेटिंग सूची में इन विद्यार्थियों को शामिल कर दाखिले का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 को जारी होगा दूसरा ड्रा
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले चरण के दाखिलों की प्रक्रिया छह जुलाई तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 9 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके बाद 15 जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे।


उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से आज पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। लिस्ट को कॉलेजों में भी चस्पा की जाएगी। जहां से विद्यार्थी अपना नाम देखकर संबंधित कॉलेज में फीस जमा करवा दाखिला ले सकेंगे।
-डॉ. रामपाल सैनी, प्रिंसिपल, डीएवी पीजी कॉलेज करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed