{"_id":"5ce44b2dbdec2207436391e3","slug":"155846537717-karnal-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल-नीलोखेड़ी के बाद चार अन्य खंड भी सक्षम प्लस की दौड़ में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल-नीलोखेड़ी के बाद चार अन्य खंड भी सक्षम प्लस की दौड़ में होंगे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। करनाल और नीलोखेड़ी के बाद अब जिले के अन्य चार खंड भी सक्षम प्लस की दौड़ में शामिल होंगे। घरौंडा, असंध, इंद्री व निसिंग खंड को भी एक साथ ही सक्षम प्लस की परीक्षा में नोमिनेट करने के लिए शिक्षा अधिकारियों ने तैयारी कर ली है। इसके लिये सभी स्कूलों में आज परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके मूल्यांकन के बाद ही तय बच्चों की स्थिति का पता चलेगा और अधिकारी भी यह तय कर पाएंगे कि कौन-सा खंड नोमिनेट किया जाए। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होगी। जबकि 17 मई को करनाल और नीलोखेड़ी खंड के 3795 विद्यार्थियों ने सक्षम प्लस की परीक्षा दी थी। जल्द ही उसका भी परीक्षा परिणाम घोषित हो सकता है।
परीक्षा के परिणाम से पता चलेगी बच्चों की स्थिति
बुधवार को आयोजित होने वाली सक्षम प्लस की परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों की स्थिति के बारे में जानना भी है। सक्षम कार्यक्रम के तहत बच्चों को तीन श्रेणी में बांटा जाता है। एल-0 में सबसे कमजोर, एल-1 में मध्यम व एल-2 श्रेणी में हाई परफोर्मेंस बच्चों को रखा जाता है। इस परीक्षा के बाद स्कूलों में इन्हीं तीनों श्रेणियों में बच्चों को विभाजित किया जाएगा। ताकि आगे की तैयारी उनके लेवल के अनुसार ही कराई जा सके।
गर्मी की छुट्टियों में लगेगी अतिरिक्त कक्षाएं
डीईईओ राजपाल ने बताया कि सक्षम प्लस में सफलता हासिल करने के लिए कार्यक्रम में शामिल तीनों कक्षाओं के सभी बच्चों की अतिरिक्त कक्षाएं भी गर्मी की छुट्टियों में लगेंगी। इसके अलावा लर्निंग रिडिंग कॉर्नर और लाइब्रेरी भी इनके लिए खुली रहेंगी।
विज्ञापन
जुलाई में होगी फाइनल परीक्षा
सक्षम प्लस को लेकर फाइनल परीक्षा जुलाई माह में आयोजित होगी। इसके लिए अभी से तैयारियां शिक्षा अधिकारियों ने शुरू कर दी हैं। बुधवार को होने वाली परीक्षा के लिए डाइट की ओर से प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। जो कि सभी स्कूलों में पहुंच गए हैं।
यह है सक्षम कार्यक्रम
शिक्षा के स्तर में सुधार और बच्चों का लर्निंग लेवल बढ़े। इसके लिए सरकार की ओर से सक्षम हरियाणा कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। पहले राउंड में हिंदी और मैथ विषय को लिया गया। दूसरे राउंड सक्षम प्लस में अंग्रेजी विषय को शामिल किया गया है। सक्षम प्लस में कक्षा चौथी, छठी और आठवीं के विद्यार्थी शामिल हैं।
सक्षम प्लस को लेकर घरौंडा, इंद्री, असंध और निसिंग खंड में आज परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के मूल्यांकन के आधार पर तय करेंगे बच्चों का शिक्षा का स्तर कैसा है। उसी हिसाब से बच्चों को तैयारी कराई जाएगी। जुलाई माह में सक्षम प्लस को लेकर थर्ड पार्टी फाइनल परीक्षा आयोजित होगी। -राजपाल, डीईईओ करनाल।