{"_id":"5c97d0adbdec22141d19e570","slug":"151553453229-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को किया जाए कर्जमुक्त, मिले स्वामीनाथन रिपोर्ट का लाभ : भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को किया जाए कर्जमुक्त, मिले स्वामीनाथन रिपोर्ट का लाभ : भाकियू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। भारतीय किसान की मीटिंग गांव गुढ़ा में हुई, जिसकी अध्यक्षता चौ. जय कुंवार प्रदेशाध्यक्ष ने की। मीटिंग में किसानों की समस्याओं पर विचार किया गया और कहा है कि चुनाव के आते ही हर पार्टी किसानों को बहकाने पर लग जाती हैं और लुभावने वादे कर के अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते रहते हैं। मीटिंग में इस पर विचार किया गया कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग किस को करें, क्योंकि जितनी भी सरकारें आई उन्होंने वादे तो किए, लेकिन बाद में किसानों को भूल गए। आज किसान की स्थिति राजनेताओं की वजह से बद से बदतर हो चुकी है। जय कुंवार ने कहा कि किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए, साथ ही स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया जाएगा। किसानों को सभी फसलों के भाव लागत के आधार पर लाभकारी दिये जायें। किसानों की आय सुनिश्चित की जाए । किसान पेंशन योजना हर किसान को किसान को मिले व कम से कम 18000 रुपये प्रतिमाह हो।
सुमेर सिंह को बनाया घरौंडा का प्रधान
सर्वसम्मति से सुमेर सिंह को ब्लॉक घरौंडा का प्रधान बनाया गया और गांव का प्रधान चौ. राजपाल को बनाया गया। यह प्रचार अभियान लगातार भारतीय किसान यूनियन जारी रखे हुए हैं, ताकि गांव-गांव में जाकर के लोगों को बताया जाए, कि हमारी समस्याओं की तरफ ध्यान देगा, वोट उसी को ही दिया जाएगा। मीटिंग में सेवा सिंह आर्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जय कुंवार प्रदेशाध्यक्ष, सुमेर सिंह, राजपाल, टेक चन्द दहिया सचिव, बलबीर सिंह कोषाध्यक्ष, रतन सिंह, मुला राम, राजपाल दहिया, बाल कृष्ण, रणधीर सिंह, भीम सिंह, बलधीर सिंह, जगदीश चन्द्र, राजेन्द्र सिंह, रामेश्वर आदि उपस्थित रहे।