फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   प्राइवेट स्कूल बासों के ड्राइवरों ने कहा स्कूल संचालक खुद चलवाते हैं कंडम बसें

प्राइवेट स्कूल बासों के ड्राइवरों ने कहा स्कूल संचालक खुद चलवाते हैं कंडम बसें

Mon, 18 Feb 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल बासों के ड्राइवरों ने कहा स्कूल संचालक खुद चलवाते हैं कंडम बसें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। स्कूल ड्राइवर एसोसिएशन की बैठक सेक्टर-12 फव्वारा पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान विजय राणा ने की। बैठक में कहा गया कि प्राइवेट स्कूल बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कंडम बसों को सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। स्कूल बस ड्राइवर कई बार स्कूल संचालकों से बसों को बदलवाने और मरम्मत करवाने की मांग कर चुके हैं मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। बैठक में बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा मनाए गए सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान बसों की चेकिंग की गई मगर उसमें भी कंडम बसों को ठीक ठाक बता दिया गया। चालकों का कहना है कि अगर कोई बस हादसा होता है तो उसके लिए स्कूल प्रशासन जिम्मेदार होगा। प्रधान विजय राणा ने कहा कि प्राइवेट स्कूल कम वेतन पर लाइट लाइसेंस व मीडियम लाइसेंस, 5 साल से कम एक्सपीरियंस वाले ड्राइवर स्कूल बसों को चलाने के लिये रख लेते हैं। स्कूल बस चालकों ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वह अपने बच्चों की सुरक्षा का जायजा लेने के लिये स्कूलों में पहुंचे। बसों की हालत को देखें। स्कूल बस चालकों ने मांग की है कि डीसी रेट पर आधारित वेतन उन्हें दिया जाए। स्कूल संचालक डीसी रेट आधारित वेतन चालकों के खातों में डलवा देते हैं मगर बाद में उसे वापस मांग लिया जाता है। इस अवसर पर गुरदयाल, सुरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, राजेंद्र कुमार, धर्मबीर, रामबीर, हरभजन सिंह, जोगिंद्र सिंह, प्यारे लाल, कृष्णलाल, सुनील कुमार, गुरबचन सिंह, दर्शन सिंह, किशोरी लाल, कृष्ण कुमार, अमन कुमार व रणजीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed