फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   शहरी मतदाताओं पर भारी रहा ग्रामीणों का उत्साह, धौलगढ़ गांव में सर्वाधिक 91.59 प्रतिशत, शहर के सबसे पाश इलाके माडल टाउन में 32.46

शहरी मतदाताओं पर भारी रहा ग्रामीणों का उत्साह, धौलगढ़ गांव में सर्वाधिक 91.59 प्रतिशत, शहर के सबसे पाश इलाके माडल टाउन में 32.46

Mon, 17 Dec 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
शहरी मतदाताओं पर भारी रहा ग्रामीणों का उत्साह, धौलगढ़ गांव में सर्वाधिक 91.59 प्रतिशत, शहर के सबसे पाश इलाके माडल टाउन में 32.46
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम चुनावों में शहरी मतदाताओं से ज्यादा ग्रामीणों का उत्साह भारी रहा। निगम के अंतर्गत आने वाले छोटे से गांव धौलगढ़ ने रिकार्ड 91.59 प्रतिशत मतदान किया। यहां पर कुल 773 वोटों में से 709 वोट पोल हुई। इसी प्रकार, शहर के सबसे पाश इलाके माडल टाउन इलाके (वार्ड नंबर-11) के प्रणामी पब्लिक स्कूल के बूथ पर सबसे कम 32.46 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बूथ पर 1140 मतों मे से 370 की पोलिंग हुई।
खास बात ये रही कि पूरे शहर की नजरें लाइन पार एरिया रामनगर-प्रेमनगर पर टिकी थी, लेकिन यहां के मतदाताओं ने कोई ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया। वार्ड नंबर 18 में उच्चतम मतदान 65.73 प्रतिशत तक रहा। बता दें कि प्रेमनगर में ही सीएम मनोहर लाल का निवास स्थान है, जो पिछले विधानसभा चुनावों में किराए पर लिया था। सीएम का इलाका होने के बावजूद लोगों ने चुनाव को लेकर ज्यादा मेहनत नहीं की।
विज्ञापन


इन गांवों में हुआ अधिक मतदान
निगम चुनाव में गांवों की मत प्रतिशत ज्यादा रहा। इनमें गांव धौलगढ़ के बाद गांव उचाना 77 प्रतिशत, झंझाड़ी 79.96, उचानी 76, बलड़ी 81.39 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्व पार्षद बाघ सिंह के गांव कैलाश में 71.67 मतदान हुआ। इसी प्रकार बुढ़ाखेड़ा में 75.44, बागपती 70.96 और फूसगढ़ में 61 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र भी पिछड़ा
मतदान को लेकर सेक्टरों और पुराने शहर के लोगों में भी कम उत्साह देखा गया। सदर बाजार, बांसो गेट, न्यायपुरी, दयाल सिंह कालोनी व सभी सेक्टरों समेत ज्यादा स्थानों पर 55 से लेकर 60 फीसदी तक मतदान हुआ है। हालांकि, बांसो गेट के बूथ नंबर 1 पर 74 प्रतिशत मतदाता मतदान करने पहुंचे। इसी प्रकार रेलवे रोड, हांसी रोड, शिव कालोनी, 71 प्रतिशत तक मतदान हो पाया। एनडीआरआई, बैंक कालोनी, काछवा रोड समेत अन्य कालोनियों में भी इतना ही प्रतिशत वोट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed