{"_id":"5a36b4a54f1c1baa268b46c9","slug":"151513534629-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंचा, आज से पड़ेगा पाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंचा, आज से पड़ेगा पाला
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
न्यूनतम तापमान एक डिग्री और नीचे लुढ़कने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान नीचे जाने से सोमवार से पाला पड़ने की संभावना है। वहीं, रविवार को दिन में अच्छी धूप खिली, लेकिन 30 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से शीत लहर चली। रविवार को करनाल का अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु दबाव 8.4 और दोपहर बाद 6.2 रहा। नमी सुबह 87 और दोपहर बाद 47 फीसदी रही। शीत लहर की दिन में स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि औसतन स्पीड 3 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम प्रवक्ता श्याम सिंह चौहान ने बताया कि आने वाले 24 घटें में पाला पड़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान और नीचे जाएगा, जिससे हाड़ कंपा देने वाली ठंड होगी।