फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बैंक अधिकारियों पर लगाए आरोप, प्रदर्शन

बैंक अधिकारियों पर लगाए आरोप, प्रदर्शन

Thu, 13 Jul 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों पर लगाए आरोप, प्रदर्शन
घरौंडा। सामाजिक संस्था युवा बोलेगा मंच ने किसानों के साथ रेलवे रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के बैंक अधिकारियों के पर भ्रष्टाचार व अभद्रता का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया और बैंक प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा बोलेगा मंच ने भ्रष्ट अधिकारी के तबादले व मामले की निष्पक्षता से जांच की मांग की है। गुरुवार को युवा बोलेगा मंच के कार्यकर्ता अध्यक्ष शेरू विग के नेतृत्व में रेलवे रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के पास एकत्रित हुए और बैंक अधिकारियों पर लोन पास करवाने में कमीशन लेने व किसानों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। मंच के कार्यकर्ता शेरू विग, कुलदीप जांगड़ा, प्रवीण वर्मा, भूपेंद्र सिंह, गोल्डी, किसान फतेह सिंह, पिरू राम, सूरत सिंह, भीम सिंह, दिनेश मौर्य आदि का आरोप है कि गत शुक्रवार कुछ किसान बैंक से लोन करवाने के लिए बैंक में गए थे, लेकिन बैंक के एक अधिकारी ने न सिर्फ लोन पर कमीशन की मांग की, बल्कि अभद्र व्यवहार भी किया। जब किसान ने मोबाइल से घटना रिकॉर्ड करनी चाही तो बैंक अधिकारी ने कई किसानों के खिलाफ ही पुलिस में कंपलेंट कर दी। हालांकि बाद में यह शिकायत रद्द कर हो गई। किसानों का आरोप है कि बैक का यह भ्रष्ट अधिकारी बिना कमीशन के कोई भी लोन पास नही करता है। इस बैंक में सैकड़ों किसानों के खाते है, लेकिन सभी किसान व उपभोक्ता बैंक अधिकारी के अभद्रतापूर्ण रवैये से परेशान है। जिसकी शिकायत उन्होंने विजिलेंस को करते हुए भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने व तबादले की मांग की है। उधर, बैंक अधिकारियों ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed