फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Mon, 03 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
असंध। असंध में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने असंध के सालवन चौक स्थित अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में बवाल कर दिया। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंच गए और डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। मृतका के परिजनों ने असंध थाना में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पवन कुमार ने बताया कि उनकी बहन बेबी की शादी लगभग दो वर्ष पहले कुरुक्षेत्र के सारसा गांव में हुई थी। इसके बाद वह बेबी को डिलीवरी के लिए अपने साथ उसके मायके गांव जभाला ले आए थे। शनिवार को वह उसे असंध के सिटी अस्पताल में चेकअप के लिए लेकर आए थे, जहां पर डॉक्टर ने कहा कि उसकी डिलीवरी करनी पडे़गी, जबकि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के अनुसार उसकी डिलीवरी में अभी एक सप्ताह का समय बाकि था। इसके बावजूद डॉक्टर उनकी लड़की को डिलीवरी के लिए ले गए। जहां रात को उनकी लड़की ने बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी नार्मल हुई थी, और बच्चा ठीक है, लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर ने लगभग दो घंटे तक उन्हें डिलीवरी की कोई सूचना नहीं दी, यहां तक कि डॉक्टर ने ये भी नहीं बताया कि क्या बच्चा हुआ है, जच्चा व बच्चा सही सलामत हैं या नहीं। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें दवाईयां देनी शुरू कर दी। फिर लगभग दो घंटे बाद डॉक्टर ने बताया कि लड़की की तबीयत बहुत खराब हो गई है। उसका खून नहीं रुक रहा है, इसलिए उसको करनाल लेकर जाना पड़ेगा। इसके बाद लड़की को एक एंबुलेंस में करनाल ले गए। डॉक्टर ने एंबुलेंस में न तो कोई लेडी डॉक्टर भेजी और न ही कोई अन्य सुविधा दी जिस कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि डॉक्टर ने तेज दवाइयां देकर उसकी डिलवरी एक सप्ताह पहले करवा दी। वहीं, डॉक्टर के पास कोई भी सुविधा नहीं थी, लेकिन उसने समय रहते उनको उसकी तबीयत की सूचना नहीं दी, जिससे उसकी जान चली गई। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि अगर डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई नही की गई तो उन्हें इंसाफ पाने के लिए सड़कों पर उतरना होगा। वहीं, इस मामले में डॉक्टर ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इस मामले में असंध थाना प्रभारी संजीव गौड़ का कहना है कि मृतक के परिजनों की तरफ डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही बरतने की शिकायत दी गई है। पुलिस ने सिटी अस्पताल के डॉक्टर अमित के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed