फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   किसानों का 3 लाख तक का कर्ज माफ करे केंद्र व राज्य सरकार- वेदपाल

किसानों का 3 लाख तक का कर्ज माफ करे केंद्र व राज्य सरकार- वेदपाल

Mon, 26 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
किसानों का 3 लाख तक का कर्ज माफ करे केंद्र व राज्य सरकार- वेदपाल
किसानों का 3 लाख तक का कर्ज माफ करे केंद्र व राज्य सरकार- वेदपाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जब पंजाब, कर्नाटक व महाराष्ट्र की सरकारें किसानों का कर्जा माफ कर सकती है, तो हरियाणा व केंद्र सरकार कर्जा माफी के मुददे पर किसानों की मांग को क्यों पूरा नहीं कर रही है। उक्त बातें हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी वेदपाल ने किसानों व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का स्थाई समाधान, फसलों का लाभकारी मूल्य देने से व उनको मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने से होगा। वेद पाल ने कहा कि हरियाणा व केंद्र सरकार जीएसटी की तर्ज पर पूरे देश में किसानों के लिए एक नीति लागू करते हुए 3 लाख रूपए तक के कर्जे को माफ करे, ताकि देश के अन्नदाता को राहत मिले और वे आत्महत्या जैसे कठोर कदम न उठाए। इस अवसर पर प्रदेश उपप्रधान गुरनाम सिंह, प्रदेश महामंत्री चौ. विजय पाल एडवोकेट, कुलवंत सिंह एडवोकेट, रघुबीर सिंह गुर्जर, सरदार कृपाल सिंह, राधे श्याम गुप्ता, जयमल कश्यप, संदीप सैनी, रविंद्र का बोज, हरभजन सिंह, दलैर सिंह, राजेंद्र संधू सहित सभी लोगों ने किसानों का कर्जा माफ करने की वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed