{"_id":"684f3d00bb6ae88e250c9630","slug":"151-people-made-a-huge-donation-for-the-welfare-of-humanity-karnal-news-c-18-knl1008-670666-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मानवता के कल्याण के लिए 151 ने किया महादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मानवता के कल्याण के लिए 151 ने किया महादान
विज्ञापन
मानवता के कल्याण के लिए 151 ने किया महादान
- फोटो : मानवता के कल्याण के लिए 151 ने किया महादान
अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अमर उजाला फाउंडेशन और गोकर्ण गो सेवा संस्था की ओर से रविवार को रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 151 लोगों ने मानवता के कल्याण के लिए महादान किया। इसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी महादान की सहभागी बनीं। रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
गोकर्ण गो सेवा संस्था के प्रधान दिनेश गोकर्ण ने बताया कि सुबह से ही रक्तदानियों में उत्साह दिखा। सभी की आवश्यक जांच के बाद रक्त लिया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है और नियमित रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा नियंत्रित रहती है। आयरन ओवरलोड की समस्या नहीं होती है। नियमित रक्तदान करने से हृदय रोगों का खतरा कम होता है। शरीर में नए रक्त का संचार होता है। दिनेश गोकर्ण ने बताया कि करनाल के लोग रक्तदान करने में सबसे आगे हैं। युवा जब अपनी शक्तियों का सदुपयोग करते हैं तो समाज सही दिशा में तरक्की करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और अपने समाज व गायों के संरक्षण में हर संभव सहयोग करना चाहिए। संस्था के प्रधान दिनेश गोकर्ण ने बताया कि करनाल में पहली बार नानी बाई मायरो (नरसी का भात) कथा का आयोजन किया जा रहा है। 16 से 18 जून तक मेरठ रोड पर स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में शाम 4 से 6.30 बजे तक कथावाचक राधा श्री यह कथा सुनाएंगी। प्रतिदिन कथा के तुरंत बाद श्री बालाजी एवं श्री श्याम संकीर्तन होगा। संकीर्तन में 40 से ज्यादा विश्व विख्यात श्याम जगत के गायक श्याम बाबा और बाला जी महाराज की महिमा का बखान करेंगे।
इन लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदानियों में हरदीप राणा, सुभाष गुप्ता, शुभम गुप्ता, अमित गुप्ता, शिवम कौशिक, अक्षय गौकर्ण, ध्रुव गौकर्ण, आनंद गुप्ता, विनय सिंगला, प्रिंस बंसल, बोबी सिंगला, रोहित, रिषभ, जितेंद्र सिंगला, राजीव चौधरी, नीरज सिंगला, आशीष जैन, अभिषेक गौकर्ण, रजत शर्मा, राकेश जिंदल, श्री श्याम अग्रवाल (प्रयास कीर्तन), आशीष गुप्ता, मोहित गोयल, जिनेश जैन, अमन, प्रिंस बंसल, स्वर्णिम, अनुभव गोयल, प्रवीण गोयल, रोहित गौकर्ण, महेश गौकर्ण, जितेंद्र सिंगला, सागर व कृष्ण सहित 151 लोग शामिल हुए।

मानवता के कल्याण के लिए 151 ने किया महादान- फोटो : मानवता के कल्याण के लिए 151 ने किया महादान