फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15-year-old teenager dies after drowning in canal

नहर में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
15-year-old teenager dies after drowning in canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्ला। व्यायामशाला में दौड़ लगाने के बाद हंसी ब्रांच नहर में नहाते समय एक 15 वर्षीय किशोर नहर में डूब गया। किशोर की तलाश कर रहे ग्रामीणों ने मांग करने के बाद भी नहर का पानी कम न होेने पर कोहंड असंध मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगाया। बाद में नहर का पानी कम होने पर किशोर का शव गांव मोर माजरा के निकट नहर में बरामद हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार गांव बल्ला निवासी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला 15 वर्षीय गगन अपने दोस्तों के साथ शनिवार को सायं दौड़ लगाने गया था। दौड़ लगाने के बाद वे सभी हांसी ब्रांच नहर में नहा रहे थे तो गगन गहरे पानी में चला गया। गगन को ठीक से तैरना नहीं आता था। गहरे पानी में जाने के बाद वह तैर नहीं पाया और पानी में डूब गया। गगन के साथ नहाने गए चार दोस्तों ने गगन के डूबने की सूचना डर के मारे किसी को नहीं बताई। शाम को जब गगन घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसके दोस्तों से जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने गगन के डूबने की जानकारी दी।
विज्ञापन

किशोर के डूबने की सूचना पर परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मूनक नहर हेड पर नहर का पानी कम करवाने पहुंच गए। किन्हीं कारणों से नहर का पानी कम नहीं हो पाया। रविवार को मांग करने के बाद भी जब नहर का पानी कम नहीं हो पाया तो ग्रामीणों ने कोहंड असंध मुख्य मार्ग जाम कर दिया । करीब एक घंटे बाद नहर का पानी कम होने पर ग्रामीणों ने जाम को खोल दिया । पानी कम होने के बाद ग्रामीणों ने किशोर की तलाश की तो गांव मोर माजरा के निकट नहर में उसका शव बरामद हो गया। मूनक थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed