फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15 lakh rupees cheated in the name of getting a government job

Karnal News: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 15 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
15 lakh rupees cheated in the name of getting a government job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के सेक्टर आठ निवासी सुरेश खुराना के बेटे धीरज को डेंटल सर्जन की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है।
धोखाधड़ी में दो आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं जिनमें से एक ने खुद को भाजपा के पूर्व करनाल सांसद संजय भाटिया के कार्यालय का प्रभारी बताया था, जबकि दूसरा एचपीएससी के पूर्व सचिव अनिल नागर का भाई बताया था। जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने एसपी करनाल को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी आदित्य नागर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता सुरेश खुराना ने एसपी करनाल को दी शिकायत में बताया कि उसका रिश्ते में भाई लगने वाला जयदीप उसे अगस्त 2021 में मिला था। उसने बेटे धीरज के बारे में पूछा। उसने बताया कि वह एमडीएस करके अपना क्लीनिक चला रहा है।
विज्ञापन

उसने बेटे को सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। जयदीप ने उन्हें पानीपत के भाजपा कार्यालय में बुलाया। वहां उसे पुनीत बतरा से मिलवाया और बताया कि वह विश्व हिंदू परिषद का जिला महामंत्री है और पूर्व सांसद संजय भाटिया के कार्यालय के प्रभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनीत बतरा ने उसी दिन आरोपी आदित्य नागर से फोन कर बात की। आरोपी आदित्य नागर ने कहा कि एचपीएससी का सचिव अनिल नागर उसका भाई लगता है। उसके बेटे धीरज को डेंटल सर्जन लगवाने के नाम पर 30 लाख रुपये की डिमांड की। बाद में पुनीत बतरा ने 25 लाख रुपये में डील पक्की हो गई। उसके बेटे ने आरोपी को अपना फार्म और अन्य लेटर भेज दिए।

20 सितंबर 2021 को जयदीप ने पंचकूला एचपीएससी ऑफिस जाने की बात कहकर उससे पांच लाख रुपये ले लिए। 24 सितंबर 2021 को पुनीत बतरा व जयदीप ने पूर्व सांसद संजय भाटिया के ऑफिस पानीपत बुलाकर पांच लाख रुपये ओर ले लिए।
25 सितंबर 2021 को जयदीप ने दोबारा फोन करके यह पैसे आदित्य नागर को दिल्ली देकर आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed