फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आज शहर के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

आज शहर के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Sun, 04 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
आज शहर के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल
आज शहर में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन

करनाल। सीएम मनोहर लाल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर करनाल में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार पर्यावरण दिवस को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह 9 बजे नगर निगम के क्षेत्र हांसी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे और ठोस और तरल कचरा प्रबंधन के करीब 48 ऑटो टिप्पर वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह वाहन सभी वाड़ोर्ं में सुबह के समय जाएंगे और नीले व हरे रंगे के डस्टबिनों में रखे गीले व सूखे कचरे को उठाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचाएंगे। इन वाहनों के खरीदने पर करीब 85 लाख रुपये की लागत आई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इसके बाद अटल पार्क में बने दो ओपन एयर जिम्म का उद्घाटन करेंगे। इन जिम्मों के निर्माण पर करीब 62 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है, इनमें 28-28 मशीनों के सेट लगे है। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 29 ओपन एयर जिम्म खोले जाने के दृष्टिगत 24 जिम खुल चुके हैं तथा शेष भी जल्दी खुलवाएं जाएंगे। मुख्यमंत्री हरे व नीले रंग के डस्टबिनों का वितरण भी करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहरी स्वच्छता पुरस्कार योजना के तहत स्वच्छ वार्ड को 2 लाख रुपये व स्वच्छ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को 50 हजार रुपये नगद राशि का पुरस्कार देंगे। इसके अलावा स्वच्छ गृहणी अवार्ड व स्वच्छ एनजीओ अवार्ड विजेता को स्मृति चिन्ह देकर भी प्रोत्साहित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डेहा बस्ती मंगल कालोनी में सफाई अभियान की शुरूआत करेंगे। डीसी ने बताया कि इसी दिन प्रात: 10 बजे मुख्यमंत्री गांव काछवा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सफाई अभियान चलाएंगे और इसके बाद काछवा में ही आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed