फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मजदूरी ने देने पर बीडीपीओ कार्यालय में नारेबाजी

मजदूरी ने देने पर बीडीपीओ कार्यालय में नारेबाजी

Sun, 04 Jun 2017 12:16 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी ने देने पर बीडीपीओ कार्यालय में नारेबाजी
मजदूरी न देने पर बीडीपीओ कार्यालय में नारेबाजी
विज्ञापन


कानाल।
गांव पुंडरी की महिला मनरेगा मजदूरों ने बीडीपीओ कार्यालय में जमकर बवाल काटा और मनरेगा मेटों पर मजदूरी न देने व फर्जीवाड़ा करने के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। मनरेगा मजदूरों ने जिला पार्षद दीपक त्यागी की अगुवाई में एबीपीओ को ज्ञापन सौंपते हुए चेताया कि यदि बीडीपीओ ने 7 जून तक मनरेगा मेटों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और उनको मजदूरी न दिलाई गई तो वे कार्यालय पर ताला जड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगी। शनिवार की सुबह लगभग साढे़ दस बजे गांव पुंडरी की दर्जनों महिला मनरेगा मजदूर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं जिला पार्षद दीपक त्यागी के नेतृत्व में दिल्ली चुंगी पर एकत्रित हुई और शहर में रोष प्रदर्शन करते हुए बीडीपीओ कार्यालय पहुंचें, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए एबीपीओ विपिन कुंडू को बीडीपीओ के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला पार्षद दीपक त्यागी, मनरेगा मजदूर बबली देवी, निर्मला देवी, कांता देवी, लक्ष्मी देवी, रेनू देवी, सुनीता देवी, बीरमति, नीता, सीमा, सुमन, राजबाला, संगीता, दर्शनी देवी आदि का कहना है कि मनरेगा मजदूरों ने कड़ी धूम में मेहनत मजदूरी की, लेकिन मनरेगा मेटों ने अधिकारियों से मिलीभगत कर पूरी तरह से धांधली की है। महिलाओं ने बताया कि मजदूरी व मेटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गत माह 12 मई को बीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें उन्होंने 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी कार्रवाई शून्य है। जिससे मनरेगा मजदूर अधिकारियों के चक्कर काट-काटकर परेशान हो चुके हैं, लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नही हो रही है। महिलाओं का कहना है कि मनरेगा के कार्य में जमकर फर्जीवाड़ा किया गया है, लेकिन प्रशासन की ढिली कार्रवाई से मजदूरों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। मजदूरों ने चेताया कि यदि 7 जून बुधवार तक फर्जीवाड़ा करने वाले मेटों के खिलाफ कार्रवाई न की गई और उनका मेहनताना नहीं दिया गया तो वे बीडीपीओ कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी करने से भी नही चूकेंगी। वहीं एबीपीओ विपिन कुंडू ने बताया कि मनरेगा मजदूरों ने बीडीपीओ के नाम मजदूरी व फर्जीवाडा करने वाले मेटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। जिसको बीडीपीओ तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed