फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   वाहन की टक्कर से बाइक चालक पति की मौत, पत्नी गंभीर

वाहन की टक्कर से बाइक चालक पति की मौत, पत्नी गंभीर

Sun, 05 May 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक चालक पति की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
घरौंडा। जीटी रोड पर शेखपुरा खालसा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अवस्था में महिला को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिले के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। पुलिस ने बाइक चालक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शनिवार की दोपहर खोराखेड़ी निवासी रणजीत सिंह (28) पुत्र जिले सिंह अपनी पत्नी सोनिया व चार वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ बाइक पर सवार होकर घरौंडा से खोराखेड़ी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह शेखपुरा मोड़ के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बेटे को कोई चोट नहीं आई। दंपती को घरौंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने रणजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी पत्नी सोनिया की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि हादसे में खोराखेड़ी निवासी रणजीत की मौत हुई है, जबकि उसकी पत्नी सोनिया गंभीर रूप से घायल है, जो करनाल रेफर कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed