फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मेडिकल कॉलेज के बाद नागरिक अस्पताल के पेयजल में भी मिले बैक्टीरिया, पांच हजार मरीजों के स्वास्थ्य के साथ दोनों संस्थानों में हो

मेडिकल कॉलेज के बाद नागरिक अस्पताल के पेयजल में भी मिले बैक्टीरिया, पांच हजार मरीजों के स्वास्थ्य के साथ दोनों संस्थानों में हो

Thu, 13 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के बाद नागरिक अस्पताल के पेयजल में भी मिले बैक्टीरिया, पांच हजार मरीजों के स्वास्थ्य के साथ दोनों संस्थानों में हो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाद अब नागरिक अस्पताल में भी मरीज गंदा पानी पी रहे हैं। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से हुआ है। नागरिक अस्पताल के पानी में बैक्टीरिया पाए गए हैं। जिससे मरीजों में उल्टी, दस्त, बुखार व पेट में इंफैक्शन जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
बता दें स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिक अस्पताल में पेयजल के 6 सैंपल लिए थे, जिनमें 3 सैंपल फेल पाए गए, जिनमें बैक्टीरिया पाया गया। इससे पहले अक्तूबर में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पेयजल के 8 सैंपल लिए थे, इनमें से 4 सैंपल फेल पाए गए उनमें भी बैक्टीरिया पाया गया। ऐसे में इन दोनों बड़े स्वास्थ्य संस्थान में करीब पांच हजार मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे अलग भी जिले में कई जगहों पर पानी के सैंपल फेल पाए गए हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नवंबर माह में जिलेभर से 123 सैंपल लिए गए थे, इनमें से 42 सैंपल फेल पाए गए हैं। इसके अलावा, कस्बों की बात करें घरौंडा और असंध में भी दूषित पानी पिलाया जा रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में लगे हैं लाखों रुपये के आरओ फिर भी सैंपल फेल
मेडिकल कॉलेज में सभी ब्लॉकों में लाखों रुपये के आरओ लगे हैं। जहां से मरीजों के लिए पेयजल सप्लाई होता है, लेकिन फिर भी मेडिकल कॉलेज के पेयजल में बैक्टीरिया पाया गया। मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर आरओ की मेंटेनेंस कराई जाती है, यदि ऐसा है तो पानी के सैंपल फेल क्यों मिले या फिर मेंटीनेंस सिर्फ कागजों में ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में पीएमओ ने लगाया हुआ है अलग से आरओ
नागरिक अस्पताल में एक दिन में 1500 के करीब मरीज अपना चेकअप कराने आते हैं तो वहीं 200 के करीब मरीज दाखिल भी हैं। इतने मरीज होने के बावजूद भी पेयजल में बैक्टीरिया पाए जाते हैं। वहीं पीएमओ के दफ्तर में उन्होंने अलग से आरो लगवाया हुआ है। जहां से वे पानी पीते हैं।

घरौंडा, जलमाना सहित अन्य कस्बों व गांव के लोग पी रहे बैक्टीरिया का पानी
घरौंडा, जलमाना सहित 11 पीएचसी व सीएचसी के क्षेत्र में रहने वाले लोग भी बैक्टीरिया का पानी पी रहे हैं। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में यहां के भी सैंपल फैल पाए गए हैं।

महीना - टोटल सैंपल - हाइपर क्लोराइड मिला - बैक्टीरिया मिला
अक्तूबर - 141 - 20 - 48
नवंबर - 123 - 8 - 34

नवंबर में इन जगहों के पानी में मिला बैक्टीरिया
क्षेत्र सैंपल लिए - फेल हुए
नागरिक अस्पताल करनाल 6 - 3
सीएचसी घरौंडा 5 - 5
पीएचसी चौरा 5 - 5
पीएचसी जलमाना 5 - 5
पीएचसी साम्भी 4 - 4
पीएचसी जुंडला 4 - 3
पीएचसी खुखनी 3 - 3
पीएचसी काछवा 4 - 2
पीएचसी कुटेल 5 - 1
सीएचसी असंध 4 - 1
कुंजपुरा 4 1
पीएचसी सग्गा 4 1

अक्तूबर में इन जगहों पर पानी में मिला बैक्टीरिया
क्षेत्र - सैंपल लिए - फेल हुए
केसीजीएमसीएच करनाल - 8 - 4
डीएचओ करनाल 10 - 5
यूपीएचसी सेक्टर-13 - 3 - 1
पीएचसी सग्गा - 4 - 4
पीएचसी खुखनी - 4 - 4
पीएचसी भादसो - 6 - 6
पीएचसी मधुबन - 5 - 2
पीएचसी कुंजपुरा - 4 - 2
पीएचसी कछवा - 4 - 1
पीएचसी कुटेल - 5 - 1
पीएचसी गगसीना - 5 - 5
सीएचसी असंध - 3 - 1
पीएचसी जलमाना - 5 - 4
पीएचसी उपलाना - 5 - 5
पीएचसी पोपड़ा - 4 - 3


अस्पताल में ऑरो लगे हुए हैं, पानी के सैंपल फेल कैसे हुए इसका पता नहीं है, कर्मचारियों ने कैसे पानी के सैंपल लिए हैं। इससे अलग पेयजल की दोबारा जांच कराई जा रही है।
-डॉ. पीयूष शर्मा, पीएमओ, नागरिक अस्पताल करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed