{"_id":"67a91a4ac4695a6c8106d076","slug":"14-thousand-rupees-looted-from-bike-rider-karnal-news-c-18-knl1008-577566-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बाइक सवार से लूटे 14 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बाइक सवार से लूटे 14 हजार रुपये
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। तरावड़ी थाना क्षेत्र के शामगढ़ पुल के पास बाइक सवार दो लोगों ने दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति को लात मारकर सड़क पर गिरा दिया और उसके बैग से 14 हजार रुपये और कलेक्शन बुक छीन ली। पीड़ित ने आशंका जाहिर की है कि आरोपियों के पास पिस्तौल भी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना तरावड़ी पुलिस को वीरेंद्र कुमार निवासी अर्बन स्टेट सेक्टर-13 ने बताया कि वह शुक्रवार शाम आठ बजे तरावड़ी से शामगढ़ गांव की तरफ जा रहा था। जब वह शामगढ़ पुल के पास पहुंचा तो उसके पीछे आ रहे बाइक सवार दो लड़कों ने उसकी बाइक को लात मार कर गिरा दिया।
जिससे वह गिर गया। इसी दौरान आरोपियों में से एक ने उसके बैग से रुपये निकाल लिए और उसकी कलेक्शन बुक भी ले गए।