फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आठ माह बाद करनाल आने वाले सभी मार्ग होंगे फोरलेन, 142 करोड़ से बनेंगे दो नए बाईपास

आठ माह बाद करनाल आने वाले सभी मार्ग होंगे फोरलेन, 142 करोड़ से बनेंगे दो नए बाईपास

Sun, 24 Feb 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
आठ माह बाद करनाल आने वाले सभी मार्ग होंगे फोरलेन, 142 करोड़ से बनेंगे दो नए बाईपास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। आगामी आठ माह के बाद करनाल सिटी में आने वाले सभी मुख्य मार्ग फोरलेन हो जाएंगे। इसके साथ ही बड़ी बात ये है कि बाहर से आने वालों को दिल्ली और चंडीगढ़ जाने के लिए सिटी के अंदर से आने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसके लिए बाहर से बाहर जाने के लिए प्रोजेक्ट भी तैयार कर लिया गया। इसके लिए करीब 142 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार करके पीडब्ल्यूडी विभाग ने सरकार के पास भेज दिया है।
वहीं, शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सड़कों को फोरलेन करने के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं। अक्तूबर माह में दीपावली के समय इन सड़कों पर फोरलेन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और बिना जाम के इस फोरलेन पर वाहन दौड़ेंगे। इतना ही नहीं इनमें से एक फोरलेन करनाल से काछवा रोड का निर्माण कार्य अप्रैल में ही पूरा करने की उम्मीद है। इसके अलावा, मेरठ रोड से कैथल रोड जो शहर के अंदर से निकलता है, उसे एनएचआई द्वारा फोरलेन किया जाएगा। ऐसे में इन सभी सड़कों के फोरलेन होने पर वाहन चालकों को जाम की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। बता दें करनाल से काछवा, करनाल से इंद्री, करनाल से कुंजपुरा और इंद्री से लाडवा पांच किलोमीटर तक, इन सभी सड़कों को फोरलेन करने का निर्माण कार्य चला हुआ है, जो 45 प्रतिशत से 70 प्रतिशत हो चुका है।
विज्ञापन


इन सड़कों को फोरलेन करने का चल रहा है निर्माण कार्य
1. करनाल-काछवा : करनाल से काछवा 5 किलोमीटर तक सड़क को फोरलेन करने का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। अधिकारियों के अनुसार 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 18 करोड़ की लागत से इस सड़क को फोरलेन किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य अप्रैल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. करनाल से काछवा : करनाल से काछवा 7.8 किलोमीटर तक फोरलाइन किया जा रहा है। करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट पर 32 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, 18 महीने में इस सड़क का कार्य पूरा करना है। इससे आईटीआई के कोने पर स्लीप वे भी बनाया जाएगा। जो नवंबर तक पूरा होना है।

3. करनाल से इंद्री : करनाल से इंद्री 20 किलोमीटर की सड़क को फोर लाइन करने का निर्माण कार्य पिछले दो साल से चल रहा है, दीपावली तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इस सड़क को फोरलेन करने में 35 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। करनाल-इंद्री रोड पर सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं।

4. इंद्री लाडवा : इंद्री से लाडवा 7 किलोमीटर तक सड़क को फोरलेन करना है। जिस पर पिछले 20 दिनों से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 15 करोड़ रुपये की लागत से यह सड़क फोरलेन की जाएगी। इसका निर्माण कार्य भी दीपावली पर ही पूरा कर लिया जाएगा।
5. बड़ौता से करनाल : प्रथम चरण में हांसी चौक से गांव बड़ौता तक लगभग 9 किलोमीटर की सड़क को चार मार्गीय बनाया जा रहा है। इस पर करीब 24 करोड़ रुपए व दूसरे चरण में गांव बड़ौता से मूनक तक करीब 16 किलोमीटर लंबी व 10 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इस पर करीब 26 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस बारे में पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता राजकुमार नैन ने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है, कार्य समय पर पूरा किया जाएगा।

102 करोड़ से बनेगा आवर्धन नहर पर नेवल से मधुबन तक बाईपास
आवर्धन नहर के किनारे नेवल से मधुबन तक बाईपास बनाया जाएगा जो करीब 15 किलोमीटर लंबा होगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 102 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस बाईपास की चौड़ाई सात मीटर रखी जाएगी, ताकि दो लेन होने से ट्रैफिक स्मूथली निकल सके। रात के समय में लोगों को सफर में कोई दिक्कत न आए, नेवल से मधुबन तक पूरा सफर लाइटों से रोशन होगा। वहीं लोगों को रोड पर सुरक्षित सफर रहे, इसलिए बाईपास की दोनों साइडों में क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे, ताकि गाड़ी अनियंत्रित होने पर न तो नहर में गिरने का जोखिम हो और न नीचे खदानों में ढहने का खतरा रहे। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस प्रोजेक्ट की अप्रूवल के लिए फाइल को हेड क्वार्टर भेज दिया है।

पश्चिमी यमुना पर 40 करोड़ से कैथल नहर पुल से घोघड़ीपुर तक बनेगा बाईपास
पश्चिमी यमुना बाईपास का यह दूसरा भाग है जो कैथल नहर पुल से घोघड़ीपुर तक बनाया जाएगा। इस बाईपास को बनाने के लिए 40 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस बाईपास पर भी लाइटें लगाई जाएंगी। इस बाईपास से गगसीना, मूनक आदि गांव से आने वाले वाहन चालकों को फायदा होगा, उन्हें चंडीगढ़ जाने के लिए शहर में नहीं आना पड़ेगा। घोघड़ीपुर से वे सीधा उचाना गांव के समीप निकलेंगे। यह बाईपास 5.8 किलोमीटर का बनाया जाएगा।


करनाल काछवा फोरलेन का कार्य अप्रैल में पूरा कर लिया जाएगा और बाकी तीन सड़कों को फोरलेन करने का कार्य दीपावली के दौरान ही पुरा कर लिया जाएगा। सड़कों पर निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।-दलेल सिंह, एक्सइएन, पीडब्ल्यूडी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed