फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आज से दो दिन रोडवेज कर्मचारियों के साथ हड़ताल पर होंगे कई विभागों के कर्मचारी, लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

आज से दो दिन रोडवेज कर्मचारियों के साथ हड़ताल पर होंगे कई विभागों के कर्मचारी, लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

Tue, 30 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
आज से दो दिन रोडवेज कर्मचारियों के साथ हड़ताल पर होंगे कई विभागों के कर्मचारी, लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन देने के लिए मंगलवार और बुधवार को सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे लोगों को दो दिन परेशानी का सामाना करना पड़ सकता है। क्योंकि रोडवेज कर्मचारियों को दावा है कि उनका समर्थन स्वास्थ्य विभाग से लेकर बिजली निगम सहित सभी विभागों के कर्मचारी करेंगे। दो दिन न टीका लगेगा और न बिजली खराबी को ठीक किया जाएगा। कर्ण पार्क के बाहर हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारियों को दावा है कि जिलेभर में सभी सरकारी विभागों के करीब 15 हजार कर्मचारी उन्हें 30 और 31 अक्तूबर को दो दिन उनके साथ हड़ताल पर रहेंगे। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान प्रेम सिंह राणा व महासचिव राकेश गौतम ने कहा कि जब तक रोडवेज कर्मी हड़ताल हैं सभी 24 विभागों में कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग, आंगनबाड़ी, सक्षम, डीआरडीए, अध्यापक संघ, पशुपालन विभाग व स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों के बाहर कर्मचारी आए दिन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रेम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार विभागों का निजीकरण करना चाहती है, जिससे कर्मचारियों में भारी गुस्सा है। अगर सरकार ने रोडवेज के बेड़े मेें 720 निजी बसें लाने के फैसले को वापस नहीं लिया तो आने वाले समय में बिजली और पानी सहित सभी सरकारी विभागों की सेवाएं ठप्प कर दी जाएंगी। जरूरत पड़ी को कार्यालयों पर ताले जड़ दिए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन ने असंध, इंद्री, नीलोखेडी, घरौडा, निसिंग की सभी सब यूनिटों मे 30-31 अक्तूबर की हड़ताल की तैयारी के लिऐ गेट मीटिंग की और दो दिन की हड़ताल में बिजली के कर्मचारी काम नहीं करेंगे और हड़ताल में शामिल रहेंगे। सर्कल सचिव मुकेश जागडा व शतीश मान ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा रोडवेज के 720 रूटों का बिल्कुल भी निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा और हरियाणा के सभी सगठनों के साथ यदि दो दिन की हड़ताल के बाद भी हड़ताल आगे बढ़ती है तो बिजली के तमाम कर्मचारी लगातार हड़ताल में भाग लेते रहेंगे। इसके साथ ही आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की ओर से सर्कल करनाल की सभी सब यूनिटों पर गेट मीटिंग की गई। राजीव गांधी विद्युत सदन में ललित शर्मा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। संचालन महिमा सिंह ने किया। राज्य कमेटी सदस्य चरण सिंह ढाकला व सर्कल सचिव मुकेश जांगड़ा ने कहा कि एसकेएस हरियाणा के आह्वान पर बिजली विभाग के सभी कर्मचारी 30 और 31 अक्तूबर को दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। दावा किया हड़ताल पूर्ण तौर पर सफल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed