फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   हड़ताली रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में उतरे बिजली कर्मी

हड़ताली रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में उतरे बिजली कर्मी

Tue, 23 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
हड़ताली रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में उतरे  बिजली कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सोमवार को छठे दिन भी रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल रही है। हड़ताल के चलते यात्रियों को परेशानीभरा सफर करना पड़ा। सवारियों को न तो सीटें मिली और न खड़े होने की जगह। आलम ये रहा कि लोगों को बसो की छतों पर सफर करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों व कार्यालयों में जाने वाले कर्मचारियों को उठानी पड़ी। हालांकि, खास बात ये रही कि रोडवेज कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए बिजली कर्मचारियों ने भी दो घंटे तक काम बंद रखा। बिजली कर्मचारी यूनियन ने सरकार को चेताया है कि अगर जल्द ही 720 बसों की पालिसी रद्द नहीं की तो वे भी आंदोलन शुरू कर देंगे।
तीन दिन की छुट्टी की के बाद सोमवार को स्कूल, कॉलेज और कार्यालय खुले। ऐसे में अन्य दिनों की अपेक्षा बस स्टैंड और बसों में ज्यादा भीड़ रही। विद्यार्थियों को बसों की छतों पर सवारी करनी पड़ी। हालांकि, रोडवेज का दावा है कि सोमवार को रोडवेज की 54, टूरिष्ट की 13 और 67 प्राईवेट बसें रूटों पर रही। बावजूद इसके लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। अपनी गंतव्य तक जाने के लिए सवारियों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। अपने सफर के लिए लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। उधर, राजस्व घाटे की बात करें तो डिपो का घाटा 50 लाख से ऊपर जा चुका है।
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ गरजे महासंघ के कर्मी
हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने मामले को लेकर मानव सेवा संघ में बैठक बुलाई और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने दावा किया कि 24 विभागों में काम कर रहे लगभग 1.25 लाख कर्मचारी हरियाणा कर्मचारी महासंघ से जुड़े हैं और सभी कर्मचारियों ने रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए काम बंद कर दिया है। हड़ताली मीटिंग की अध्यक्षता जिला प्रधान प्रेम सिंह राणा ने की व संचालन महासचिव राकेश गौतम ने किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक तक रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर हैं, सभी विभागों में भी हड़ताल जारी रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार 720 बसों को रोडवेज के बेड़े में लाने पर तुली हुई है। इससे विभाग को बड़ा नुकसान होगा। निजीकरण होने से जनता परेशान होगी और आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कर्मचारियों ने जो हड़ताल की है वह मजबूर होकर करनी पड़ी है। इस अवसर पर इस मौके पर जिला प्रधान प्रेम सिंह राणा, महासचिव राकेश गौतम, देवेंद्र शर्मा, राजेंद्र बराड़, बलवंत सिंह, बलजीत शर्मा, बलबीर शर्मा, कर्ण सिंह संधु, दीपक रोहिला, उमेद सिंह मलिक, देवेंद्र राणा, जगपाल सिंह, हरीचंद चंद सैनी, माईचंद शर्मा, दीवान सिंह, राजेंद्र, श्रीराम शर्मा, जोगेंद्र, गुरमीत सिंह सैनी, रेणु राण, कर्ण सिंह, परमजीत कौर, श्रीचंद, सुनील कुमार, बलवान सिंह, बलदेव सिंह, राजकुमार बंटी व सुनील राणा समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉवर वर्कर यूनियन ने दो घंटे तक बंद रखा काम (फोटो संख्या-4)
करनाल। आल हरियाणा पॉवर कार्पोेरेशन वर्कर यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने सभी यूनिटों पर रोडवेज हड़ताल की समर्थन में दो घंटे के लिए काम बंद रखा। विरोध प्रदर्शन और गेट मीटिंग की गई। राजीव गांधी विद्युत सदन में गेट मीटिंग की अध्यक्षता शहरी यूनिट प्रधान अव्वल सिंह ने की व संचालन शहरी यूनिट सचिव राजेंद्र राणा ने किया। इस मौके पर राज्य उपप्रधान एनपी सिंह चौहान और केंद्रीय कमेटी के सदस्य चरण सिंह ढाकला ने कहा कि 16 अक्तूबर से रोडवेज कर्मचारियों की जो हड़ताल चल रही है और उनके कर्मचारियों पर जो दमनात्मक कार्यवाही की गई उसे तुरंत वापस लिया जाए। सर्कल सचिव मुकेश जांगड़ा व सर्कल सचिव सतीश मान ने कहा कि हरियाणा रोडवेज में प्रस्तावित किलोमीटर स्कीम पर दिए जाने वाले 720 परमिट तुरंत रद किए जाएं व समुचित संख्या में बसों का बेड़ा बढ़ाया जाए। कालूराम शर्मा व विशाल ने कहा कि समस्याओं का हल नहीं किया गया तो बिजली कर्मचारी आंदोलन शुरू कर देंगे। इस अवसर पर प्रमोद राणा, अशोक लाठर, जसवंत, ललित, मनोज शर्मा, राजेंद्र जांगड़ा, देवीदत्त पांडे, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र मान, अशोक पांचाल व अजीत ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed