{"_id":"67d9e0c2748ebf24b10409be","slug":"13-thousand-happy-cards-of-roadways-are-waiting-for-beneficiaries-karnal-news-c-18-knl1008-604390-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रोडवेज के 13 हजार हैप्पी कार्डों को लाभार्थियों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रोडवेज के 13 हजार हैप्पी कार्डों को लाभार्थियों का इंतजार
विज्ञापन
- अब तक 118981 हैप्पी कार्ड बने, 105261 कार्ड हो चुके वितरित,शेष लाभार्थियों को कार्ड देने के लिए संपर्क करेंगे कर्मचारी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। प्रदेश सरकार की ओर से रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए हैप्पी कार्ड तैयार किए गए हैं, लेकिन जिले में करीब 13 हजार लाभार्थी ऐसे हैं, जिनका कार्ड तैयार है पर लाभार्थी उन्हें लेने के लिए नहीं आए। अब ऐसे लोगों से रोडवेज कर्मचारी संपर्क करेंगे। ताकि उन्हें कार्ड सौंपा जा सके और वे इसके तहत सुविधा ले सकें।
जब से हैप्पी (हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना) कार्ड बनने शुरू हुए थे तो बस अड्डे के काउंटर पर लोगों की रोजाना भीड़ जुटती थी। करीब तीन से पांच घंटे इंतजार के बाद भी लोगों को कार्ड नहीं मिल पाते थे। इसके बाद विभाग की ओर से गांव व वार्ड स्तर पर कार्ड वितरित किए गए। अब पिछले दिनों विधानसभा और निकाय चुनाव के कारण कर्मचारी व्यस्त थे तो कार्ड वितरण का कार्य धीमा रहा। अब कार्ड वितरण का कार्य दोबारा शुरू हुआ है और लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन करीब 13 हजार कार्ड ऐसे हैं, जिनके लाभार्थियों का महीनों से इंतजार है।
हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर की मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के सदस्यों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। रोडवेज डिपो द्वारा जिले में अब तक 118981 हैप्पी कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनमें से 105261 कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। अधिकारियों का दावा है कि शेष पात्र लाभार्थियों को कार्ड जल्द वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
रोडवेज के जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि यह स्मार्ट कार्ड सीधे ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा है। योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) के माध्यम से की जाती है। हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और ऑनलाइन है। कार्ड के लिए आवेदक को 50 रुपये वन टाइम एक्टिवेशन चार्ज के रूप में देने होते हैं व बाकी खर्च सरकार वहन करती है। कार्ड की लागत लगभग 109 रुपये सरकार भरेगी। हैप्पी कार्ड का वार्षिक रखरखाव का शुल्क 79 रुपये भी सरकार की ओर से वहन किया जा रहा है। http://hrtransport.gov.in/ पर जाकर कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है।