फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   13 students took admission on the last day, 90 seats remained vacant

Karnal News: अंतिम दिन 13 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला, 90 सीटें रह गई खाली

Sun, 31 Aug 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 31 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
13 students took admission on the last day, 90 seats remained vacant
दा​खिला लेने पहुंचे विद्यार्थी व उप​स्थित समिति सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। रिकॉर्ड आवेदन के बाद भी नोडल आईटीआई की सभी सीटें भर नहीं पाई हैं। शनिवार को दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया का अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन की प्रक्रिया के बाद नोडल आईटीआई की 90 सीटें रिक्त रह गई हैं। अंतिम दिन कुल 13 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इस बार रिकॉर्ड आवेदन के बाद भी नोडल संस्थान की सभी सीटों पर दाखिले नहीं हो पाएं।
आईटीआई में दाखिला लेने का समय खत्म हो गया है। हालांकि अभी नोडल संस्थान में सीटें रिक्त हैं, लेकिन विभाग के शेड्यूल के अनुसार शनिवार को दाखिला लेने का अंतिम दिन रहा। इसके साथ शाम पांच बजे के बाद विभाग ने दाखिला प्रक्रिया का पोर्टल बंद कर दिया। शनिवार को अंतिम दिन नोडल आईटीआई की प्रक्रिया 103 रिक्त सीटों के लिए करवाई गई। इस दौरान अंतिम दिन दाखिला लेने काफी विद्यार्थी संस्थान पहुंचे। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड लिए गए। दोपहर 12 बजे के बाद अंतिम वरीयता सूची जारी की गई। इसके बाद नियमानुसार विद्यार्थियों को बुलाया गया और रिक्त सीटों पर दाखिला दिया गया। इस दौरान पांच घंटे में मात्र 13 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। प्रक्रिया समाप्ति के बाद अब नोडल आईटीआई की 90 सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन

इस बार नोडल आईटीआई में रिकॉर्ड आवेदन हुए थे। आवेदन करने के मामले में नोडल आईटीआई का प्रदेश में चौथा स्थान था। इस बार दाखिला लेने के लिए आईटीआई में 7619 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। नोडल आईटीआई में कुल 1348 सीटें हैं। इस दौरान प्रत्येक सीट पर पांच से छह विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार ऑनलाइन और दो ओपन काउंसलिंग के चरण के बाद भी 1348 सीटें नहीं भर पाई हैं। नोडल आईटीआई की 1258 सीटों पर दाखिले हुए हैं और 90 सीटें रिक्त हैं। वहीं, सोमवार तक इसकी संख्या और बढ़ सकती है। चूंकि विद्यार्थियों के पास फीस जाम करने का 30 अगस्त तक का समय था। जो विद्यार्थी फीस जमा नहीं करेंगे उनके दाखिले काट कर सीट रिक्त घोषित कर दी जाएगी।
किस ट्रेड में सीटें खाली

नोडल आईटीआई में कुल 32 ट्रेड संचालित की जा रही हैं। जिसमें से 21 ट्रेड की सभी सीटें भर चुकी हैं इनमें से कुछेक ट्रेड को छोड़कर अन्य सभी में एक या दो ही सीट बची हैं। सबसे ज्यादा सीटें वुड वर्क टेक्निशियन में खाली हैं। इस ट्रेड की 72 में से 39 पर दाखिले हुए हैं और 33 सीटें रिक्त हैं। इसके बाद जीईओ इंफोर्मेटिक्स की 24 में से 16 सीटें रिक्त हैं। फाउंड्रीमैन ट्रेड की 48 में से 33 पर दाखिले हुए हैं और 15 सीटें रिक्त हैं। वहीं, कॉस्टेमोलॉजी में सात, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर में छह, सर्फेस ऑर्नामेंटेशन में छह सीट हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रोप्लेटर में दो, टूल एंड डाई मेकर में एक, प्लंबर में एक, सेविंग टेक्नोलॉजी में दो, पेंटर में एक सीट खाली है।

आईटीआई में ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अंतिम दिन की प्रक्रिया के बाद संस्थान की कुछ ट्रेड में 90 सीटें बाकी रह गई हैं। विभाग की ओर से काउंसलिंग की तिथि बढ़ाने का कोई आदेश नहीं मिला है। यदि आदेश आते हैं तो प्रक्रिया फिर शुरू की जाएगी। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed