फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अपग्रेडेशन स्कीम के तहत कम्प्यूटर कोर्स 1 जनवरी से

अपग्रेडेशन स्कीम के तहत कम्प्यूटर कोर्स 1 जनवरी से

Fri, 15 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
अपग्रेडेशन स्कीम के तहत कम्प्यूटर कोर्स 1 जनवरी से
कंप्यूटर कोर्स करने के लिए 20 तक करें आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
जिला कल्याण अधिकारी सुरेंद्र कुमार फुलिया ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी श्रेणी के आवेदकों के लिये एक वर्षीय रेगुलर कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्स (बेरोजगार युवाओं के लिए टाइपिंग एवं डाटा एंट्री स्किल की अपग्रेडेशन स्कीम के तहत) एक जनवरी, 2018 से शुरू हो रहा है, जिसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए प्रार्थी का हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है और कम से कम 12वीं पास हो। उम्मीदवार के अभिभावकों की आय प्रमाण पत्र में वार्षिक आय 1 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चहिए। कुमार ने बताया कि कोर्स के लिए उम्मीदवारों का चयन विभाग द्वारा गठित कमेटी द्वारा मेरिट आधार पर किया जायेगा तथा प्रत्येक प्रशिक्षु को उपस्थिति अनुसार कोर्स के दौरान 250 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर तक जिला कल्याण अधिकारी, करनाल से संबंधित आवेदक अपना आवेदन जातीय, शैक्षणिक योग्यताओं, आवासीय एवं आयु के प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियों सहित सादे कागज पर जिला कल्याण अधिकारी, करनाल के कार्यालय में दे सकते है। कोर्स में उम्मीदवारों के चयन के लिए साक्षात्कार का आयोजन 27 दिसंबर को जिला कल्याण अधिकारी, करनाल के कार्यालय में किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए अलग से पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed