फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बरसाती पानी जमा होने से बढ़ा बीमारी का अंदेशा

बरसाती पानी जमा होने से बढ़ा बीमारी का अंदेशा

Mon, 03 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बरसाती पानी जमा होने से बढ़ा बीमारी का अंदेशा
इंद्री। बरसात के बाद जगह-जगह दूषित पानी जमा है जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। अब तो दिन के समय में भी लोगों को मच्छरों के डंक का शिकार होना पड़ रहा है। ऐसे में यहां बीमारियां फैलने की संभावना बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इंद्री क्षेत्र में फिलहाल तीन केस मलेरिया के सामने आये हैं, जबकि निजी अस्पतालों में भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग कहीं कहीं मच्छर मार दवाई का स्प्रे भी करवा रहा है। इंद्री शहर के बस स्टैंड परिसर में कई दिन से दूषित पानी और गंदगी जमा है। तहसील कार्यालय के आसपास भी यही हाल है ऐसे में लोगों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। क्षेत्र में बदबू फैली हुई है, ऐसा ही हाल ग्रामीण इलाकों में हैं। कई गांवों के जोहड़ ओवरफ्लो होने से गंदगी व दूषित पानी नालियों व सड़कों पर जमा हो गई है। इंद्री सीएचसी में मलेरिया के छह मामले सामने आए हैं जिनमें तीन केस इंद्री क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। एसएमओ दीपक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में मच्छर मार दवाई का स्प्रे कर रही हैं। सोमवार को अभियान के तहत खूखनी गांव में दवाई का स्प्रे किया गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश चौधरी ने कहा कि घर के आसपास गड्ढ़ों में एकत्रित पानी में काला तेल या अन्य तेल डालें, खुले में रखे खाद्य पदार्थ न खाएं। घरों में जाली का प्रयोग करें। बच्चों को स्कूल में फूल बाजू शर्ट पहनाकर भेजे। घरों में कूलर का पानी एक सप्ताह के अंदर जरूर बदलें। घरों के अंदर मच्छर मार दवाई का स्प्रे जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed