{"_id":"62cc92dccc322f751c0afce1","slug":"12-thousand-rupees-looted-from-shopkeeper-at-gunpoint-karnal-news-knl114354972","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से गनप्वाइंट पर 12 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार से गनप्वाइंट पर 12 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गढ़ीबीरबल गांव में सोमवार को बस अड्डा स्थित किराना दुकानदार नवीन से दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर 12 हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश के प्रयास किए, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। इस घटना से दुकानदार सहम गए। उन्होंने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। लूट की वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि बदमाशों ने मात्र डेढ़ मिनट में ही वारदात को अंजाम दे दिया।
दुकानदार नवीन कुमार के अनुसार शाम करीब चार बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसकी दुकान पर आए। जिनमें से एक युवक ने मोटरसाइकिल स्टार्ट रखी, जबकि दूसरे युवक ने उसकी दुकान पर आकर घी मांगा। नवीन ने युवक को घी दिया तो उसने उसे दो हजार रुपये का नोट दिया। जब नवीन उसे बकाया पैसे देने लगा तो युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और गल्ले में रखे करीब 12 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।
मामला दर्ज कर नाकाबंदी कर दी गई है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
- जगदीश, कार्यकारी थाना प्रबंधक