{"_id":"6af6072f8b443601b30aa0cd","slug":"11th-chhath-festival-begins-today-10000-devotees-expected-to-arrive-karnal-news-c-245-1-kht1014-157786-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 11वां छठ महोत्सव आज से, 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 11वां छठ महोत्सव आज से, 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
विज्ञापन
छठ पर्व को लेकर शीतलपुरी तालाब में भरा जा रहा पानी। संवाद
कैथल। कैथल में धार्मिक पर्व छठ पूजा की तैयारी जोरों पर हैं। पूर्वांचल जन विकास मंच की ओर से इस बार 11वें छठ पर्व महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 14 से 16 नवंबर तक विद्क्यार झील स्थित बाबा शीतलपुरी तालाब पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
आयोजन में कैथल और आसपास के क्षेत्रों से करीब 8 से 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वर्ष 2016 से यहां लगातार इस पर्व का आयोजन किया जा रहा है। कैथल में पूर्वांचल समाज के लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अनुमान के अनुसार जिले में 20 हजार से अधिक पूर्वांचल समाज के मतदाता हैं।
बिहार के अलावा साथ लगते राज्यों उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल के लोग भी इस पर्व को मनाते हैं। हालांकि कैथल में ज्यादा संख्या सिर्फ बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों की है। छठ पूजा के दौरान इन परिवारों के लोग एकत्रित होकर पारंपरिक रीति-रिवाज से सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं।
विज्ञापन
पूर्वांचल जन विकास मंच प्रधान सेवक जयकृष्ण राय ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी सहित कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। जयकृष्ण राय ने बताया कि 14 नवंबर को दोपहर तीन बजे पहली बार सूर्य महायज्ञ के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। 15 नवंबर को शाम 5:30 बजे घाट पर महाआरती और संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद शाम सात बजे भंडारा और रात 7:30 बजे छठ माता का जागरण होगा। 16 नवंबर को सुबह 6:50 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
भोजपुरी और मैथिली गीतों से सजेगी शाम
महोत्सव में भोजपुरी और मैथिली गायिका पूजा शर्मा तथा लोक गायक विनोद बेदर्दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कमल अवनी आर्ट्स ग्रुप की ओर से भी धार्मिक भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। घाट पर पूजा-अर्चना ज्योतिषाचार्य पंडित विनायक भारद्वाज के मार्गदर्शन में करवाई जाएगी।
ऐसे मनाया जाता है पर्व
छठ पर्व पूर्वांचल का प्रमुख लोक आस्था का महापर्व है। इसमें भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। व्रती परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना के लिए कठिन व्रत रखते हैं। इस दौरान स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद खरना में व्रती दिनभर उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। फिर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। तीसरे दिन शाम को नदी, तालाब या जलाशय में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। अगले दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है।
-- -- --
महोत्सव का कार्यक्रम
- 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ व्रत की शुरुआत।
- 14 नवंबर को खरना का व्रत रखा जाएगा। शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। कैथल में दोपहर तीन बजे सूर्य महायज्ञ भी होगा।
- 15 नवंबर को शाम को बाबा शीतलपुरी तालाब पर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद महाआरती, भंडारा और छठ माता का जागरण होगा।
- 16 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा।