फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मैरिट में आए विद्यार्थियों को सरपंच देंगी 2100-2100 रुपए

मैरिट में आए विद्यार्थियों को सरपंच देंगी 2100-2100 रुपए

Fri, 17 May 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
मैरिट में आए विद्यार्थियों को सरपंच देंगी 2100-2100 रुपए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। राजकीय स्कूल का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को अगौंध गांव की सरपंच शारदा 2100-2100 रुपये देंगी। वीरवार को उनके पति अजीत राणा ने इसकी घोषणा की। यह राशि मैरिट में आए 18 बच्चों को दी जाएगी। अजीत सुबह गांव के स्कूल में पहुंचे। 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से मिले। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल स्टाफ को भी सराहा। अजीत राणा ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों पर पूरे गांव को नाज है। अन्य राजकीय स्कूल भी इससे प्रेरित होंगे।

निसिंग ब्लॉक के इस स्कूल के 40 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 18 ने मैरिट में स्थान बनाया। जबकि बाकी सभी फर्स्ट डिवीजन से पास हुए। प्रिंसिपल पवन कुमार जिंदल ने बताया कि कला संकाय में नीरज ने 434 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में अंशु 423 अंक के साथ स्कूल की टॉपर बनी। इस अवसर पर लेक्चरर श्रीमनजीत कुमार, जितेंद्र राणा, प्रभजोत, अमन श्योकंद, अंजु, शशि चौधरी, साहब सिंह, रमेश, विक्रम बैनीवाल, सुनीता बतरा व राकेश चहल सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed