{"_id":"5ccde84cbdec22074909edf2","slug":"11556998220-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में पड़ोसी बुजुर्ग ने मंदबुद्धि लड़की से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में पड़ोसी बुजुर्ग ने मंदबुद्धि लड़की से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्री। खंड के एक गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, लड़की का मेडिकल कराने के लिए विशेषज्ञों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसका पड़ोसी (60 वर्षीय) बुजुर्ग ने लड़की को बहका लिया और बाहर ले गया। बाद में आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। महिला ने बताया कि जब वह घर पहुंची तो उसकी बेटी रोती हुई मिली। महिला ने बताया कि उसकी बेटी ने उसे इशारों में बताया कि उसके साथ गलत काम किया गया है। इस पर महिला ने इंद्री थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में महिला सब इंस्पेक्टर शारदा ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, अभी पुलिस विशेषज्ञ से संपर्क साध रही है, जिससे कि वह लड़की क्या बताना चाह रही है, उसको समझा जा सके। इसके बाद ही उसका मेडिकल कराया जाएगा। जहां तक आरोपी की गिरफ्तारी की बात है तो उसके घर पर छापामार कार्रवाई की गई थी, लेकिन घर पर ताला लटका मिला है।